फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेचक की बीमारी होगी दूर, यहां जानें लक्षण, कारण और घरेलू उपाय

Thu, 17 Dec 2020 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Dec 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
home remedies for chickenpox
चेचक की बीमारी - फोटो : pixabay

कई तरह की ऐसी बीमारियां हैं, जिनके बारे में हम पूरी तरह नहीं जानते लेकिन अगर वो हमें हो जाए तो हम काफी घबरा भी जाते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है चेचक। इस बीमारी के दौरान लोग घबरा जाते हैं और कई लोग तो इसमें झाड़-फूंक तक करवाने लगते हैं। तो चलिए आपको बिना देर किए बताते हैं कि आखिर ये चेचक की बीमारी होती क्या है, इसके होने के पीछा के कारण क्या हैं और इससे आराम पाने के घरेलू उपाय क्या हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

home remedies for chickenpox
चेचक की बीमारी - फोटो : pixabay

सबसे पहले जान लेते हैं कि ये चेचक क्या हैं? चेचक जिसे आप चिकनपॉक्स के नाम से भी जानते हैं, ये बीमारी दो तरह की होती हैं। पहली छोटी माता यानी छोटी चेचक और दूसरी बड़ी माता यानी बड़ी चेचक। इस बीमारी में शरीर के ऊपर लाल रंग के दाने निकल आते हैं, जिनमें खुजली और दर्द दोनों होता है। इसके अलावा इस बीमारी में व्यक्ति को बुखार भी आता है। साथ ही कमजोरी होना, शरीर में दर्द होना, कुछ भी अच्छा ना लगना जैसी कई अन्य चीजें होती हैं। ये बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को हो सकती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, जिसे ये बीमारी हुई हो।

home remedies for chickenpox
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

चेचक दो तरह यानी छोटी और बड़ी होती है, लेकिन इनमें अंतर क्या होता है। दरअसल, वैसे तो इन दोनों में ही शरीर के ऊपर दाने निकलते हैं। लेकिन दोनों में अंतर ये है कि जहां बड़ी चेचक में बड़े दाने, तो वहीं छोटी चेचक में छोटे दाने निकलते हैं। इसी से इसे पहचाना जा सकता है। इसके अलावा छोटी चेचक के समय उसके होने वाले दाने छोटे होते हैं जो कि बीच में से फटते नहीं हैं, बल्कि सीधि सूख जाते हैं। जब बच्चे छोटे होते हैं अमूमन ये छोटी चेचक तभी बच्चों को होती है। वहीं, बड़ी चेचक के समय शरीर पर बड़े दाने होते हैं। ये बीच में से फट जाते हैं और फिर सूखकर इनकी पपड़ी उतर जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for chickenpox
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके लक्षणों की बात करें, तो चेचक के कई ऐसे लक्षण हैं, जिनके द्वारा इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है और समय रहते हुए इलाज भी कराया जा सकता है। इसमें रोगी को काफी तेज बुखार आता है, जिसके बाद धीरे-धीरे शरीर पर लाल दाने होने लगते हैं। सिर दर्द होता है, गला बैठ जाता है, नाक बहने लगती है, शरीर में दर्द होता है, मन मचलाता है, शरीर पर जो दाने निकले होते हैं उन पर खुजली होती है, दानों के चारों और लाल घेरे बन जाते हैं और उन पर सूजन आने लगती है। इन लक्षणों से चेचक की बीमारी को पहचाना जा सकता है।

विज्ञापन
home remedies for chickenpox
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चेचक की बीमारी में कई घरेलू उपचार करके आराम पाया जा सकता है। इसमें नीम को बड़ा असरदार माना गया है। नीम के पत्तों को पहले पीस लें और फिर शरीर में हुए दानों पर इसके लेप को लगाएं, जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसके अलाव नीम को नहाने वाले पानी में डालकर उबाल लें, और फिर इस पानी से रोगी को नहालाएं। हरे मटर को पानी में पकाकर और फिर उस पानी को शरीर पर लगाने से दानों को काफी आराम पहुंचता है। गाजर और धनिए के पत्ते को एक साथ उबाल लें और फिर इस पानी को पीने से ये बीमारी कम होती है। यही नहीं, थोड़ी काली मिर्च के साथ थोड़े से प्याज को पीसकर लेप बना लें, और फिर इसे शरीर पर लगाएं। ऐसा करना चेचक की बीमारी में काफी लाभदायक होता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed