फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: अपनी डाइट से निकाल दें ये चार चीजें, वरना हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा

Fri, 05 Sep 2025 04:15 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 05 Sep 2025 04:15 PM IST
सार

Foods that Increase Bad Cholesterol: आज के समय में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं जिनमें एक प्रमुख कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
High Cholesterol Risk Remove These Four Foods from Diet to Stay Healthy
हाई कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Freepik.com
loader

High Cholesterol Risk: आज की बदलती जीवनशैली में हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या बन गई है। यह शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता है और इसके शुरुआती लक्षण भी महसूस नहीं होते, इसीलिए इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो हमारे खून में पाया जाता है। यह शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन जब इसका स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है, खासकर 'बैड कोलेस्ट्रॉल' (एलडीएल), तो यह दिल की धमनियों में जमा होने लगता है। 

इससे धमनियां संकरी हो जाती हैं और रक्त प्रवाह बाधित होता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का सबसे बड़ा कारण हमारी डाइट है। ज्यादातर लोग जंक फूड, प्रोसेस्ड स्नैक्स और अनहेल्दी फैट से भरपूर खाना खाते हैं, जो सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। अगर हम समय रहते इन आदतों को नहीं बदलते, तो यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का रूप ले सकता है।

High Cholesterol Risk Remove These Four Foods from Diet to Stay Healthy
बैड कॉलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock

ट्रांस फैट से भरपूर खाद्य पदार्थ
ट्रांस फैट सबसे हानिकारक फैट में से एक है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ट्रांस फैट आमतौर पर पैकेज्ड स्नैक्स, कुकीज, तले हुए खाने और मार्जरीन में पाया जाता है। इन सभी चीजों से परहेज करना कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का पहला और सबसे जरूरी कदम है।


ये भी पढ़ें- Alert: देश के इस राज्य में खतरनाक 'अफ्रीकी स्वाइन फीवर' का प्रकोप, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
High Cholesterol Risk Remove These Four Foods from Diet to Stay Healthy
कोलेस्ट्रॉल - फोटो : Adobe Stock

सैचुरेटेड फैट
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सैचुरेटेड फैट भी जिम्मेदार होता है। यह मुख्य रूप से लाल मांस, चिकन की त्वचा, और फुल-फैट डेयरी उत्पादों (जैसे फुल-फैट दूध, पनीर) में पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन पदार्थों को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।


ये भी पढ़ें- Alert: देश में हर तीसरी मौत का कारण हृदय रोग, रिपोर्ट में सामने आई अन्य बीमारियों की डरावनी तस्वीर
 
विज्ञापन
विज्ञापन
High Cholesterol Risk Remove These Four Foods from Diet to Stay Healthy
खान-पान - फोटो : Freepik.com

प्रोसेस्ड मीट और फास्ट फूड
प्रोसेस्ड मीट जैसे सॉसेज, बेकन, और हॉट डॉग में सैचुरेटेड फैट और सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाती है। इसी तरह, पैकेज्ड चिप्स, नमकीन और इंस्टेंट नूडल्स में भी हानिकारक फैट और नमक होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनकी जगह ताजे फल, सब्जियां और साबुत अनाज खाना ज्यादा बेहतर है।

विज्ञापन
High Cholesterol Risk Remove These Four Foods from Diet to Stay Healthy
कोल्ड ड्रिंक्स - फोटो : freepik.com
ज्यादा चीनी और मीठे पेय
यह जानकरी हैरानी हो सकती है, लेकिन ज्यादा चीनी और मीठे पेय पदार्थ भी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं। अधिक चीनी शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ाती है, जो एक प्रकार का फैट होता है। कोला, जूस और मीठे सोडा पीने से यह खतरा और भी बढ़ जाता है। इन चीजों की जगह सादा पानी, नींबू पानी या ताजे फलों का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed