फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना खतरनाक, क्या हो अगर बहुत लो हो जाए इसका स्तर?

Sun, 17 Sep 2023 03:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Sep 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
high cholesterol and low cholesterol health effects in hindi,what happens in very low LDL cholesterol
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों का बड़ा जोखिम कारक माना जाता रहा है, यह रक्त वाहिकाओं में जमा होकर रक्त के सामान्य प्रवाह को भी बाधित करने लगता है यही कारण है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या वाले लोगों में हृदय रोग और हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का जोखिम अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में कई प्रकार की गड़बड़ी के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या सभी लोगों में बढ़ती जा रही है, जिससे बचाव के लिए प्रयास करना बहुत आवश्यक हो जाता है।



बैड कोलेस्ट्रॉल और हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में हम सभी अक्सर सुनते आ रहे हैं, पर क्या हो अगर हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम हो जाए? क्या यह स्थिति भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

high cholesterol and low cholesterol health effects in hindi,what happens in very low LDL cholesterol
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : pixabay

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल मौजूदा समय की बड़ी समस्या है, भारत में भी इस स्थिति वाले लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। हाल के वर्षों में बढ़े हार्ट अटैक के ज्यादातर मामलों के लिए इसे एक कारक माना जा रहा है। असल में हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में आपकी रक्त वाहिकाओं में वसा जमा हो सकता है। जैसे-जैसे ये जमाव बढ़ता है, आपकी धमनियों में रक्त का प्रवाह बाधित होने लगता है। कभी-कभी, वसा का ये जमाव अचानक टूट कर थक्का बना सकते हैं जिससे दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा हो सकता है, इन स्थितियों को जानलेवा माना जाता है।

high cholesterol and low cholesterol health effects in hindi,what happens in very low LDL cholesterol
लो कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल लो होना कितना खतरनाक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज होने का खतरा सबसे अधिक देखा जाता रहा है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। लो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, हालांकि दुर्लभ मामलों में लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल) का बहुत कम होना भी आपके लिए कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ, अभी भी लो कोलेस्ट्रॉल और स्वास्थ्य जोखिमों के बीच संबंध के बारे में और अधिक जानने की कोशिश कर रहे हैं। यदि कोलेस्ट्रॉल का स्तर 40 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से कम है तो इसके स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
high cholesterol and low cholesterol health effects in hindi,what happens in very low LDL cholesterol
लो कोलेस्ट्रॉल में होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

लो-कोलेस्ट्रॉल के साइड इफेक्ट्स

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम होना वैसे तो काफी दुर्लभ स्थिति है। चूंकि कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए आवश्यक तत्व है ऐसे में इसकी कमी के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा अधिक हो सकता है। कुछ शोध में पाया गया है कि कोलेस्ट्रॉल का बहुत अधिक कम होना कैंसर, रक्तस्रावी स्ट्रोक, डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। यदि गर्भावस्था के दौरान आपका कोलेस्ट्रॉल कम है तो यह स्थिति समय से पहले जन्म और जन्म के समय बच्चे के वजन में कमी का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
high cholesterol and low cholesterol health effects in hindi,what happens in very low LDL cholesterol
कोलेस्ट्रॉल को रखें कंट्रोल - फोटो : iStock

कोलेस्ट्रॉल को रखें कंट्रोल

अध्ययनकर्ता कहते हैं, यह स्पष्ट नहीं है कि लो कोलेस्ट्रॉल की स्थिति स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती ही है, हालांकि कुछ मामलों में इसके कारण जोखिम देखे जाते रहे हैं। उदाहरण के लिए, अवसादग्रस्त लोगों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, सभी लोगों को आहार और दिनचर्या को ठीक रखकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में करने के उपाय करना चाहिए। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed