फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: बच्चों में वैक्सीन लगाने के बाद नजर आ सकते हैं ये चार साइड इफेक्ट्स, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Thu, 21 Oct 2021 03:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 21 Oct 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
health tips side effects of corona vaccine in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान करके रखा। किसी ने अपनों को खोया, तो किसी ने खुद कोरोना की मार झेली। वहीं, भारत में तो कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर कहर मचाया। इसलिए हर किसी को इस वायरस से बचने के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया, जिसमें मास्क पहनना, हाथों को साफ रखना, सामाजिक दूरी बनाना आदि शामिल है। वहीं, इसके बाद 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन आई, लेकिन चिंता कहीं न कहीं बच्चों की भी होने लगी क्योंकि कुछ समय पहले तक बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन नहीं थी। लेकिन अब भारत में 2 से 18 साल की उम्र के बच्चों का भी टीकाकरण हो सकेगा। लेकिन ऐसे में सवाल ये है कि क्या व्यस्कों की तरह ही बच्चों में भी वैक्सीन के टीके के साइड इफेक्ट्स यानी दुष्प्रभाव देखे जा सकते हैं? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

health tips side effects of corona vaccine in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

फ्लू जैसे लक्षण

  • बच्चों पर वैक्सीन के नैदानिक परीक्षण के साथ दर्ज किए गए सबसे आम इफेक्ट्स में फ्लू जैसे लक्षण शामिल हैं और ये अपेक्षित हैं। साथ ही ये प्रतिक्रियाशील माने जाते हैं। बच्चे में अगर वैक्सीनेशन के बाद ये लक्षण नजर आएं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए न कि अपनी मर्जी से कोई दवा लेनी चाहिए।
health tips side effects of corona vaccine in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर में दर्द और थकान

  • वैक्सीन जब शरीर में अपने असर दिखाती है, तो इस दौरान कई साइड इफेक्ट्स नजर आते हैं। ऐसे में बच्चों में बाकी लोगों की तरह ही शरीर में दर्द और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। लेकिन हमें इनसे घबराना नहीं है, बल्कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवा का सेवन करें और अच्छे से आराम करें क्योंकि 2-3 दिनों में ये दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips side effects of corona vaccine in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बुखार आना

  • कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद जिस तरह कई व्यस्कों में बुखार आना देखा गया था, तो ठीक ऐसे ही माना जा सकता है कि बच्चों में हल्का या तेज बुखार आने जैसी दिक्कतें देखी जा सकती हैं, क्योंकि वैक्सीन अपना असर दिखाती है। ऐसे में डॉक्टर की निगरानी में रहें और अपने मन से किसी भी दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
health tips side effects of corona vaccine in children
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द

  • उम्मीद की जा सकती है कि जिस जगह पर बच्चों को कोरोना का इंजेक्शन लगेगा, वहां उन्हें दर्द हो सकता है। जैसे व्यस्कों को हुआ था। ऐसे में जरूरी है कि बच्चे को ज्यादा से ज्यादा आराम कराया जाए और कुछ दिन बाद ये दर्द छूमंतर हो जाता है।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed