डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव- 25 साल
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
कोरोना के बाद अब देश के ज्यादातर हिस्सों में डेंगू के मामलों ने हर किसी की चिंता को बढ़ा रखा है। आए दिन डेंगू के काफी मामले देश में सामने आ रहे हैं। वहीं, देखने में मिला है कि देश में पिछले कुछ सालों में डेंगू के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। जब एडीज मच्छर किसी व्यक्ति को काटता है, तो इसके कारण वो डेंगू की चपेट में आ सकता है। बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक इस डेंगू की बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिसमें बुखार आना और प्लेटलेट्स का लगातार गिरने जैसी दिक्कतें सामने आती हैं। वहीं, कई बार ये गंभीर लक्षण जानलेवा तक हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि डेंगू के गंभीर लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज न किया जाए। तो चलिए जानते हैं ये लक्षण हैं क्या, जो हमें डेंगू की चपेट में आने के संकेत देते हैं...
2 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : iStock
3-7 दिन बाद नजर आ सकते हैं ये गंभीर लक्षण:
तेज दर्द और सांस लेने में दिक्कत
- मरीज के पेट में तेजी से दर्द उठ सकता है, और साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। इसकी वजह से दम घुटने जैसी स्थिति भी बन सकती है।
3 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : iStock
लगातार उल्टी आना
- वहीं डेंगू के गंभीर लक्षणों में उल्टी आना भी एक लक्षण है। कई लोगों को लगातार उल्टी होती है, तो वहीं उल्टी में खून आने की दिककतें भी काफी सामने आती हैं।
4 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : iStock
नाक से खून आना
- वहीं, डेंगू के गंभीर लक्षण में नाक से खून भी आता है। साथ ही मसूड़ों से भी खून निकलने की दिक्कतें होती हैं।
5 of 6
डेंगू के लक्षण और बचाव का तरीका
- फोटो : iStock
ये भी हैं लक्षण:-
-शरीर में लिक्विड का जम जाना़
-लिवर में परेशानी होनी
-प्लेटलेट्स का लगातार गिरना
-बेचैनी महसूस होना।