फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इम्यूनिटी को कमजोर करती हैं ये चीजें, कोरोना से बचाव के लिए बना लें दूरी

Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Health Tips Foods To Avoid That Weaken Immune System Amid COVID 19
इम्यूनिटी कमजोर करने वाली चीजों से बनाएं दूरी - फोटो : iStock

Health Tips: पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण का जोखिम बना हुआ है। पिछले महीनों में कोरोना के मामलों में कमी आई थी, वहीं वैक्सीन के दोनों डोज और बूस्टर डोज दिए जाने के बाद से लोग संक्रमण को लेकर कुछ हद तक निडर हो गए थे। हालांकि चीन में कोरोना के एक नए वेरिएंट के आने के बाद और संक्रमण के मामलों में आई तेजी को मद्देनजर रखते हुए लोगों में संक्रमण के प्रति चिंता फिर बढ़ी है। ऐसे में विशेषज्ञ कोरोना से बचाव के लिए जरूरी उपायों को अपनाने की सलाह दे रहे हैं। मानव शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर ही संक्रमण का प्रवेश हो सकता है। ऐसे में सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने की भी सलाह दी जाती है। लोगों को यह तो पता है कि पौष्टिक खानपान से इम्यूनिटी मजबूत की जा सकती हैं। इसके लिए किन चीजों का सेवन करना है, यह भी दो सालों में लोग कुछ हद कर जान गए हैं। हालांकि किन चीजों का सेवन इम्यूनिटी के लिए घातक हैं या रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर बनाता है, इस बारे में भी जान लें। आइए जानते हैं कौन सी चीजें हैं जो इम्यूनिटी को कमजोर बनाती है और कोरोना से बचाव के लिए किन चीजों से दूरी बनाने की जरूरत है।

Health Tips Foods To Avoid That Weaken Immune System Amid COVID 19
मैदै - फोटो : istock

इम्यूनिटी कमजोर करने वाली चीजें

मैदा

अक्सर लोग मैदे से बनी चीजों का सेवन करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मैदा न खाने की सलाह देते हैं। मैदे से बनी चीजों के सेवन से काफी नुकसान हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक मैदा आंतों में चिपक जाता है और पाचन क्रिया को बाधित करता है। मैदे का अधिक सेवन कब्ज की शिकायत कर सकता है। वहीं शरीर की इम्यूनिटी को भी कमजोर बनाता है।

Health Tips Foods To Avoid That Weaken Immune System Amid COVID 19
सोडा - फोटो : istock

सोडा

बहुत से लोग सोडा पीना पसंद करते हैं। हालांकि सोडा सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। सोडा का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकता है। यदि कोरोना संक्रमण से बचाव करना है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए सोडा के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा भी सोडा काफी नुकसानदायक हो सकता है। यह पाचन शक्ति को भी प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips Foods To Avoid That Weaken Immune System Amid COVID 19
शराब - फोटो : अमर उजाला

शराब

शराब को काफी नुकसानदायक माना जाता है। शराब पीने से लिवर रोग हो सकता है। इसके अलावा शराब का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी कमजोर बनाता है। ऐसे में शराब का सेवन करने वाले कोरोना की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। लिवर की सेहत और कोविड 19 से बचाव के लिए अल्कोहल के सेवन से दूरी बना लें।

विज्ञापन
Health Tips Foods To Avoid That Weaken Immune System Amid COVID 19
धूम्रपान - फोटो : istock

धूम्रपान

वैसे तो स्मोकिंग को फेफड़ों के लिए नुकसानदायक माना जाता है, लेकिन यह इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकता है। विशेषज्ञ धूम्रपान न करने की सलाह देते हैं। शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए सिगरेट का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed