फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में जरूर करें सिंघाड़े का सेवन, मिलते हैं गजब के फायदे

Sun, 08 Nov 2020 05:01 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 08 Nov 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of water chestnut in hindi
सिंघाड़े के फायदे - फोटो : Facebook/Rabiul Amin

पानी वाले सिंघाड़े तो आपने खाए ही होंगे, लेकिन क्या आप उसके औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में सिंघाड़े बिकने शुरू हो जाते हैं। नवरात्र के समय भी इसका इस्तेमाल खूब किया जाता है और अभी तो नवरात्र चल ही रहे हैं। सिंघाड़े में पॉलिफेनल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जिन्हें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी कैंसर और एंटी फंगल माना जाता है। इनके सेवन से गजब के फायदे मिलते हैं। ये कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं सिंघाड़े के सेवन के फायदों के बारे में...

Health benefits of water chestnut in hindi
सिंघाड़े के फायदे - फोटो : Facebook/Md. Ariful Islam Shuvo

अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद है सिंघाड़ा 

  • सिंघाड़े का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें सिंघाड़े का सेवन जरूर करना चाहिए। डॉक्टर भी कहते हैं कि नियमित रूप से सिंघाड़ा खाने से सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। 
Health benefits of water chestnut in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है सिंघाड़ा 

  • सिंघाड़े का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे- गैस, एसिडिटी, कब्ज और अपच से भी राहत दिला सकता है। यह दस्त की समस्या में भी फायदा पहुंचाता है। यह आंतों के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा इसके सेवन से भूख न लगने की समस्या भी दूर हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of water chestnut in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गले की कई समस्याओं में राहत पहुंचाता है सिंघाड़ा 

  • सिंघाड़ा गले की कई समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करता है। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो गले की खराश और टांसिल आदि से निजात दिलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा सिंघाड़े के सेवन से अनिद्रा की समस्या में भी राहत मिलती है।  
विज्ञापन
Health benefits of water chestnut in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सिंघाड़े से हड्डियों और दांतों को मिलती है मजबूती 

  • सिंघाड़े में कैल्सियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा यह शारीरिक कमजोरी को भी दूर करता है, क्योंकि सिंघाड़े में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed