फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पौधों में छुपा है सेहत का खजाना, कई रोगों में हैं लाभदायक

Tue, 15 Sep 2020 11:17 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 15 Sep 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of tulsi neem and pudina in hindi
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

घर में लगाए जाने वाले पेड़-पौधे में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होते हैं। इन सभी पौधो में सबसे ज्यादा लोगो के घर में तुलसी का पौधा पाया जाता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सर्दी-जुकाम होने पर तो तुलसी के उपयोग बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। रोजाना तुलसी के दो या तीन पत्तें खाने से रक्त विकार, वात-पित्त और मधुमेह में लाभ देती है। तुलसी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में लाभदायक है। आइए जानते हैं कि तुलसी की तरह और कौन से पौधे सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

Health benefits of tulsi neem and pudina in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चर्म रोगों को दूर करने में नीम के पत्तों और छाल का प्रयोग किया जाता है। नीम में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते  हैं। नीम की टहनी से दातून करने से दांत से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। नियमित रुप से मीन की लकड़ी से दातून करने से पायरिया लगने का डर नहीं रहता है। नीम से पत्तों का पानी में डालकर उबालने के बाद उस पानी से नहाने चर्म रोग, फोड़े-फुन्सी आदि दूर होते हैं। 

Health benefits of tulsi neem and pudina in hindi
पुदीने का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पुदीना एक अच्छा माउथ फ्रेशनर है, इसे अपने घर में आसानी से उगा सकते हैं। इसकी पत्तियों को मुंह में चबाने से या पानी में उबालकर कुल्ला करने से मुंह की दुर्गंध से मुक्ति मिलती है। पुदीने का रस पेट संबंधित परेशानियों जैसे अपच आदि को दूर करता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of tulsi neem and pudina in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बिल्व या बेल का वृक्ष औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका फल बहुत स्वादिष्ट होने के साथ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। बेल का शर्बत पेट की गर्मी को शांत करता है। इसलिए गर्मी के दिनों में लगो बेल का शर्बत बना कर पीते हैं। गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा (लू) लगने पर बेल का शर्बत बहुत फायदा पहुंचाता है। पेट से जुड़ी अन्य तकलीफों में भी बेल का शर्बत लाभकारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed