फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकफास्ट में शामिल करें अंकुरित मूंग, दिनभर दूर रहेगी सुस्ती

Wed, 16 Sep 2020 09:10 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 16 Sep 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
health benefits of sprouted moong dal in hindi
अंकुरित मूंग के फायदे - फोटो : pixabay

सुबह का नाश्ता आपको दिन में काम करने की एनर्जी देता है। इसलिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना जरुरी होता है। कुछ लोग सुबह जल्दी में या तो नाश्ता करते नहीं हैं और अगर करते भी हैं तो आधा पेट ही करते हैं। लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिहाज से खराब हो सकता है। इसलिए सुबह का नाश्ता पोषक तत्वों से भरपूर और हेल्दी होना चाहिए। आप सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंगदाल को शामिल कर सकते हैं, जो एक बहुत हेल्दी विकल्प है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

health benefits of sprouted moong dal in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सुबह के नाश्ते में पोषक से भरपूर चीजें लेनी बहुत आवश्यक होती हैं। अंकुरित मूंगदाल को नाश्ते में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मूंग दाल में फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट में होने वाली समस्याओं को दूर करता है। जिन लोगों को पेट में भारीपन और कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें अपने नाश्ते में भारी चीजें खाने की जगह मूंगदाल के स्प्राउट्स शामिल करने चाहिए। ये सेहत के लिए हेल्दी भी होता है और इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है।

health benefits of sprouted moong dal in hindi
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सुस्ती दूर भगाए

सुबह का नाश्ता दिन में काम करने की ऊर्जा देता है, लेकिन हम अगर सुबह को भारी तली हुई चीजें अपने नाश्ते में शामिल करते हैं तो उससे सुस्ती आने लगती है। अंकुरित मूंगदाल मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाती है, जिससे हमारे शरीर को ज्यादा समय तक ऊर्जा मिलती है, जिससे काम करते समय सुस्ती नहीं आती है। इसलिए सुबह को नाश्ते में अंकुरित मूंग दाल शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of sprouted moong dal in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

बढ़ते वजन की समस्या वालों के लिए है अच्छा विकल्प

अंकुरित मूंग को खाने से शरीर में शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है। जिन लोगों को वजन बढ़ने की समस्या है उन्हें अपने खाने में तला हुआ और भारी खाना लेने की बजाए अंकुरित मूंग को लेना चाहिए। इससे वजन कम होने में भी सहायता मिलेगी और आपके शरीर को पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
health benefits of sprouted moong dal in hindi
अंकुरित मूंग बनाने की विधि (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

मूंग को अंकुरित होने के लिए दो तीन दिन पहले ही भिगो दें ताकि मूंग का अंकुरण सही से हो सके। आप इसे थोड़ी ज्यादा मात्रा में भिगो दें, ताकि अगले दो दिनों के लिए आपको स्प्राउट्स मिल जाएं। दोबारा मूंग को अंकुरित करने का समय आपके पास रहे। लेकिन भीगे हुए मूंग दाल का पानी बदलते रहें। अंकुरित दाल का पानी निकालकर उसे पानी से धो लें। इसमें स्वाद के हिसाब से थोड़ा चाट मसाला नींबू नमक आदि मिला लें। आप इसमें टमाटर प्याज और हरा धनिया भी मिला सकती है, जिससे स्वाद बढ़ने के साथ ये और भी ज्यादा हेल्दी रहेगी। आप चाहें तो इसके साथ चने भी अंकुरित करके इसमें मिला सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed