फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nutrition: आयरन की पूर्ति के साथ आपके इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद है ये एक चीज, खून की नहीं होने देगी कमी

Sun, 18 Jun 2023 06:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Jun 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
Health Benefits of Spinach and its nutrition facts, palak khane ke fayde in hindi
शरीर के लिए आवश्यक है पालक - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए जरूरी है कि हम सभी दैनिक रूप से ऐसे आहार का सेवन करें जिससे हमारे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। क्या किसी एक चीज के सेवन से अनेक लाभ प्राप्त करना संभव है? आहार विशेषज्ञ कहते हैं- हां, कई ऐसी चीजें हैं जिनसे शरीर को एक-दो नहीं और भी कई लाभ हो सकते हैं। पालक ऐसा ही एक साग है, जिसको अध्ययनों में सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है। 



आयरन की पूर्ति के साथ आपके इम्यून सिस्टम को मजबूती देने, शरीर में खून की कमी को रोकने से लेकर कई आवश्यक पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए इसका सेवन करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

आइए पालक से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

Health Benefits of Spinach and its nutrition facts, palak khane ke fayde in hindi
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay

कई प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर

पालक खाने से आप शरीर के लिए आवश्यक विटामिन और खनिजों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

  • एक कप कच्चे पालक में 145 माइक्रोग्राम विटामिन-के होता है, जो दैनिक आवश्यकताओं का 121% है।
  • आधा कप पके हुए पालक में 573 माइक्रोग्राम विटामिन-ए होता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • आधा कप उबले हुए ताजा पालक में लगभग 3 मिलीग्राम आयरन होता है, यह शरीर में खून को बढ़ाता है।
  • डेढ़ कप पके हुए पालक में 9 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है, यह इम्यून सिस्टम के लिए आवश्यक है। 
Health Benefits of Spinach and its nutrition facts, palak khane ke fayde in hindi
पालक में एंटीऑक्सीडेंट - फोटो : iStock

एंटीऑक्सीडेंट का सबसे आसान स्रोत

पालक में मौजूद फाइटोकेमिकल्स और बायोएक्टिव्स आपके शरीर को हार्मोन जारी करने के लिए प्रेरित करते हैं जो आपको पेट भरा हुआ महसूस करने में मदद करती है, जिससे आपके अधिक खाने की आशंका कम हो जाती है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सिडेंट के रूप में भी कार्य करते हैं और मेटाबॉलिज्म और सूजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर, हाई ब्लड शुगर और हाई कोलेस्ट्रॉल  का जोखिम को हो सकता है। 

एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों का सेवन आपको कई प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए लाभकारी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Benefits of Spinach and its nutrition facts, palak khane ke fayde in hindi
एनीमिया से कैसे बचें? - फोटो : Pixabay

एनीमिया का जोखिम होगा कम

एनीमिया यानी शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होना है। पालक आयरन का शाकाहारी स्रोत है, यह खनिज लाल रक्त कोशिकाओं को आपके शरीर के विभिन्न क्षेत्रों में ऑक्सीजन लाने में मदद करने के लिए आवश्यकता होती है। जब आपके शरीर में आयरन बहुत कम हो जाता है, तो इस कारण से एनीमिया हो सकती है।

यह स्थिति आपको कमजोरी महसूस कराने, चक्कर और सांस लेने में कठिनाई का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
Health Benefits of Spinach and its nutrition facts, palak khane ke fayde in hindi
इम्युनिटी को कैसे मजबूत करें? - फोटो : Pixabay

इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूती 

पालक में विटामिन-ई और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और खनिज होते हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक हैं। यह आपको बीमारी पैदा करने वाले वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखता है। इम्युनिटी मजबूत होने से रोगों से लड़ने की क्षमता बेहतर होती है और आप संक्रामक रोगों के शिकार होने पर कम बीमार होते हैं।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed