आपने शहतूत तो खाया ही होगा, लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं? माना जाता है कि स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाले इस फल को सबसे पहले चीन में उगाया गया था, लेकिन अब भारत समेत कई देशों में यह उगाया जाता है। भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में इसकी खेती अधिक की जाती है। लाल, काले और नीले रंग में पाए जाने वाले शहतूत की ज्यादातर किस्मों का इस्तेमाल शर्बत, जेली, चाय आदि के लिए किया जाता है। इसमें काले शहतूत का स्वाद सबसे अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं शहतूत के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"6012bb448ebc3e52e85164a7","slug":"health-benefits-of-mulberry-or-shahtoot-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक, शहतूत खाने से मिल सकते हैं कई फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक, शहतूत खाने से मिल सकते हैं कई फायदे
Thu, 28 Jan 2021 06:59 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 28 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
शहतूत के फायदे
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पाचन में करता है सुधार
- स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, शहतूत फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से कब्ज और पेट में ऐंठन की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करें तो यह हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंखों के लिए भी उपयोगी है शहतूत
- शहतूत में पाए जाने वाले कैरोटीनॉइड में से एक है जियेजैंथिन, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और रेटिना को होने वाले नुकसान से बचाता है। यह मोतियाबिंद से भी बचाने में कारगर होता है। अगर आपको अपनी आंखों को स्वस्थ रखना है, तो शहतूत का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा तंत्र को करता है मजबूत
- शहतूत में विटामिन-सी के साथ ही भरपूर मात्रा में ऐसे खनिज होते हैं, जो किसी भी बीमारी में एक शक्तिशाली रक्षात्मक हथियार की तरह काम करते हैं। सुबह में शहतूत का सेवन करने से प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वजन कम करने में भी है सहायक
- शहतूत को वजन घटाने में भी सहायक माना जाता है। जर्नल ऑफ ओबेसिटी में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, शहतूत में भूख को दबाने की शक्ति मौजूद है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।