फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है कीवी, बढ़ाता है रोग प्रतिरोधक क्षमता

Mon, 09 Nov 2020 06:35 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
health benefits of kiwi fruit in hindi
कीवी के फायदे - फोटो : Pixabay

कीवी पोषक तत्वों से भरपूर एक ऐसा फल है, जिसे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। वैसे तो इस फल का मूल स्थान चीन है और दुनिया में चीन ही कीवी का सबसे बड़ा उत्पादक भी है, लेकिन अब इसे दुनियाभर में लोग बड़े चाव से खाते हैं। इसके फायदे भी अनेक हैं। इसमें बैक्टीरिया-रोधी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इसका इस्तेमाल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने से लेकर आंखों में धुंधलेपन की समस्या से बचने के लिए किया जा सकता है। इसके और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...  

health benefits of kiwi fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कहते हैं कि पेट की समस्या से ही सभी रोगों की शुरुआत होती है, इसलिए पेट को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर के साथ-साथ पेट साफ करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। इसके रोजाना सेवन से कब्ज जैसी समस्या से निजात मिल सकती है। 

health benefits of kiwi fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कीवी अनिद्रा यानी नींद न आने की समस्या में भी राहत दे सकता है। यह सेरोटोनिन और फोलेट से समृद्ध होता है, जिससे अनिद्रा और तंत्रिका-मनोविकार की समस्या दूर होती है। कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि सोने से एक घंटा पहले अगर एक या दो कीवी का सेवन किया जाए तो नींद की गुणवत्ता में सुधार आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of kiwi fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कीवी का सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। अध्ययनों के मुताबिक, कीवी में मौजूद विटामिन, मिनरल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं। इसके रोजाना सेवन से हृदय रोग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। 

विज्ञापन
health benefits of kiwi fruit in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कीवी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर है। दरअसल, इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सेल्स को मजबूत करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट के तौर पर आप इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed