फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: 'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे', इन वजहों से अंडे को माना जाता है 'सेहत का खजाना'

Sun, 13 Feb 2022 11:50 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Feb 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
health benefits of eggs, ande khane ke fayde
रोज अंडे खाने के क्या फायदे हैं? - फोटो : pixabay

आपने भी अक्सर यह कहावत सुनी होगी-  'संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे। आमतौर पर प्रोटीन का जिक्र होते ही सबसे पहला ख्याल अंडों का आता है। पर अंडे सिर्फ प्रोटीन तक ही सीमित नहीं हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अंडों में विटामिन बी के कई प्रकार, फोलेट, विटामिन डी और के के साथ अन्य कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसके सेवन को काफी स्वास्थ्यबर्धक बनाते हैं। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना कम से कम एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है। 



अध्ययनों से पता चलता है कि अंडे में विभिन्न ट्रेस पोषक तत्व भी होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। वास्तव में अंडे को सुपरफूड कहना गलत नहीं है। कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी लोगों को रोजाना अंडे खाने की सलाह दी जाती रही है। अंडों को कच्चा, उबालकर या इसकी करी के रूप में सेवन किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि रोजाना अंडे खाना सेहत के लिए किस तरह से लाभदायक हो सकता है?

health benefits of eggs, ande khane ke fayde
हृदय के स्वास्थ्य के लिए खाएं अंडे - फोटो : iStock

हृदय रोग में फायदेमंद है अंडा
अध्ययनों से पता चलता है कि हृदय की तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अंडा शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। अंडे का सेवन एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। एक अध्ययन में पाया गया है कि छह सप्ताह तक प्रतिदिन दो अंडे खाने से एचडीएल का स्तर 10 फीसदी तक बढ़ सकता है।

health benefits of eggs, ande khane ke fayde
अंडे खाने से बढ़ती है रोशनी - फोटो : iStock

आंखों को रखता है स्वस्थ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना अंडा खाने वाले लोगों की आंख की रोशनी लंबे समय तक बनी रहती है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए कुछ पोषक तत्वों को विशेष लाभदायक माना जाता है। इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन एंटीऑक्सिडेंट सबसे महत्वपूर्ण हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि इन पोषक तत्वों का पर्याप्त मात्रा में सेवन मोतियाबिंद और समय से पहले रोशनी कम होने जैसे जोखिम को काफी कम कर देती हैं। अंडे की जर्दी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन दोनों पाए जाते हैं। रोजाना अंडे खाना आंखों की सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of eggs, ande khane ke fayde
मांसपेशियों के लिए खाएं अंडे - फोटो : Pixabay

मांसपेशियों के निर्माण को देता है बढ़ावा
अंडों को सबसे खास बनाती है इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा। प्रोटीन मानव शरीर के निर्माण और विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। अंडे प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, एक बड़े अंडे में करीब छह ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा  अंडे में सभी आवश्यक अमीनो एसिड भी सही अनुपात में होते हैं, ऐसे में अंडों का सेवन न सिर्फ मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देता है साथ ही शरीर के लिए इसके कई अन्य तरह के भी लाभ हो सकते हैं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed