आचार्य मनीष
क्या आपने कभी अतिबला का पौधा देखा है? कई जगहों पर इसे कंघी पौधे के नाम से भी जाना जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम 'एब्युटिलॉन इंडिकम' है। दरअसल, यह एक झाड़ीनुमा पौधा होता है, जिसका उपयोग कई प्रकार की दवाइयां बनाने और बच्चों की प्रतिरक्षा को बढ़ाने वाले हर्बल टॉनिक के महत्वपूर्ण घटक के रूप में किया जाता है। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में अतिबला के पौधे का उपयोग स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के उपचार के तौर पर किया जाता रहा है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...
{"_id":"6086cf9d8ebc3e8d384ba512","slug":"health-benefits-of-atibala-also-known-as-abutilon-indicum","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: लिवर को स्वस्थ बनाने से लेकर ब्लड शुगर को कम करने तक, इस खास पौधे के हैं अनेक फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: लिवर को स्वस्थ बनाने से लेकर ब्लड शुगर को कम करने तक, इस खास पौधे के हैं अनेक फायदे
Tue, 27 Apr 2021 08:19 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 27 Apr 2021 08:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Facebook/Derek Bagonoc
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लिवर को बनाता है स्वस्थ
- अतिबला लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पौधे का अर्क फ्री रेडिकल्स के उत्पादन को प्रभावित करता है, जिससे यह लिवर की रक्षा करने वाले गुणों से परिपूर्ण हो जाता है। लेकिन ध्यान रहे, इसे उपयोग में लाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
प्रतिरक्षा को सुधारने में है सहायक
- चूहों पर किए गए एक परीक्षण में यह पाया गया है कि अतिबला की पत्तियां प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को सुधारने में सहायक हो सकती हैं। हालांकि इंसानों पर ये कितनी प्रभावी हैं और प्रतिरक्षा तंत्र पर कैसा असर डालती हैं, यह जानने के लिए अभी और अधिक शोध की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ब्लड शुगर के स्तर को करता है कम
- एक अध्ययन में यह पता चला है कि अतिबला ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। इसको लेकर भी चूहों पर परीक्षण किया गया था, लेकिन इंसानों में यह ब्लड शुगर के स्तर को किस प्रकार से कम करता है, इसको लेकर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ये भी हैं फायदे
- बुखार, एलर्जी, संक्रमण, सिरदर्द, अल्सर और बवासीर जैसी बीमारियों में अतिबला का उपयोग फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यौन इच्छा बढ़ाने के लिए भी अतिबला का उपयोग किया जाता है, लेकिन इसके उपयोग को लेकर आपको पहले किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।