फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: बिना बुखार के सिरदर्द भी हो सकता है संक्रमण का संकेत, लॉन्ग कोविड की इन जटिलताओं को लेकर विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

Sun, 15 May 2022 02:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 May 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
Headache and No Fever is a Symptom of covid-19, know about Long COVID Symptoms in hindi
कोविड-19 के संकेतों को जानिए - फोटो : iStock

भारत सहित दुनिया के कई देशों में जिस रफ्तार के साथ कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में इजाफा देखा जा रहा है, वह निश्चित ही चिंता बढ़ाने वाला है। भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2400 से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए गए, वहीं 13 लोगों को मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय देश में ओमिक्रॉन और इसके सब-वैरिएंट्स के मामले सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं।



इन वैरिएंट्स को अत्याधिक संक्रामकता वाला माना जाता है, इसके अलावा इससे होने वाले संक्रमण की स्थिति में पहले की तुलना में लक्षणों में भी कई तरह की भिन्नता देखी जा रही है। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही संक्रमितों में बुखार, जुकाम और सिरदर्द जैसे लक्षण काफी सामान्य रहे हैं। 

कोरोना को लेकर हुए अध्ययन के डेटा से पता चलता है कि कोविड-19 में सिरदर्द और बुखार की समस्या काफी सामान्य है। हालांकि कई लोगों में संक्रमण के दौरान इनमें से कोई एक लक्षण भी हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोरोना के नए वैरिएंट्स के साथ लक्षणों में परिवर्तन आ गया है? क्या अगर किसी को बिना बुखार के सिरदर्द हो रहा है तो उसे संक्रमण का शिकार माना जा सकता है? आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं।

Headache and No Fever is a Symptom of covid-19, know about Long COVID Symptoms in hindi
कोरोना संक्रमण के लक्षण - फोटो : iStock

कोरोना के लक्षणों को समझिए

नए कोरोना वैरिएंट्स के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में जानने के लिए शोधकर्ताओं ने जो अध्ययन किए, उसमें कई तरह की बातें पता चलीं। शोधकर्ताओं का कहना है कि कुछ रोगियों में बिना बुखार के सिरदर्द की स्थिति में भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आ रहा है। सिरदर्द की स्थिति, कोविड-19 में काफी आम है।

स्पेन स्थित यूनिवर्सिटारियो डी ला प्रिंसेस हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने पाया कि कोविड-19 के जिन रोगियों ने संक्रमण के शुरुआती समय में सिरदर्द का अनुभव किया, उनमें गंभीर बीमारी और मृत्यु का जोखिम कम पाया गया है। हालांकि कुछ लोगों को लंबे समय तक बुखार के बिना भी सिरदर्द की समस्या बनी रह सकती है। 

Headache and No Fever is a Symptom of covid-19, know about Long COVID Symptoms in hindi
कोरोना में बिना बुखार के सिरदर्द की समस्या - फोटो : iStock

सिरदर्द की समस्या

जर्नल ऑफ हेडेक एंड पेन में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि कोविड-19 वाले ज्यादातर लोगों में शरीर में दर्द और गंध की कमी के साथ सिरदर्द की समस्या देखने को मिली है। इसके विपरीत, दिसंबर 2020 के एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कोविड-19 से संक्रमित 112 लोगों में सिरदर्द और बुखार जैसी कोई भी समस्या नहीं देखी। शोध के आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 से 70 प्रतिशत संक्रमितों में सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसके साथ बुखार होना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Headache and No Fever is a Symptom of covid-19, know about Long COVID Symptoms in hindi
ल़ॉन्ग कोविड की जटिलताओं के बारे में जानिए - फोटो : iStock

लॉन्ग कोविड में भी बनी रह सकती है यह समस्या

शोधकर्ताओं ने पाया कि सिरदर्द की समस्या, संक्रमितों के साथ-साथ लॉन्ग कोविड वाले रोगियों में भी काफी सामान्य देखी जा रही है। लॉन्ग कोविड वाले ज्यादातर लोगों में बिना बुखार के सिरदर्द की समस्या लंबे समय तक बनी देखी जा रही है। विशेषकर ओमिक्रॉन से संक्रमितों में रोग के दौरान सिरदर्द के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं, यह समस्या पोस्ट कोविड सिंड्रोम में भी जारी रह सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के इस दौर में अगर आपको लगातार सिरदर्द की समस्या बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

विज्ञापन
Headache and No Fever is a Symptom of covid-19, know about Long COVID Symptoms in hindi
पोस्ट कोविड सिंड्रोम की समस्याएं - फोटो : istock

लॉन्ग कोविड के सामान्य लक्षण

पोस्ट कोविड की समस्याओं के बारे में जानने के लिए किए गए शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि 80 प्रतिशत से अधिक संक्रमितों में ठीक होने के छह माह से एक साल के बाद तक भी कम से कम एक दीर्घकालिक लक्षण बना रह सकता है। इसमें थकान (58 प्रतिशत), सिरदर्द (44 प्रतिशत), एकाग्रता में कमी (27 प्रतिशत), बालों का झड़ना (25 प्रतिशत) और सांस की तकलीफ (24 प्रतिशत) के मामले सबसे आम देखे गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed