फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिरदर्द और चक्कर आना भी हो सकते हैं कोरोना के लक्षण, बिगड़ने लगता है दिमागी संतुलन: शोध

Fri, 17 Apr 2020 10:31 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 17 Apr 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Headache Body Pain and dizziness may be symptoms of Coronavirus Research says brain balance to be deteriorate
सिर में दर्द

कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर के देशों में बढ़ता ही जा रहा है। इससे होने वाली मौतों के आंकड़े भी हर दिन बढ़ रहे हैं। इस वायरस का प्रभाव जैसे-जैसे बढ़ रहा है इसके लक्षणों का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। महामारी के केंद्र रहे चीन के वुहान में स्थित हुआझोंग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने अब एक और आश्चर्यजनक खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि सिर में दर्द और चक्कर भी इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि हो सकता है कि आप संक्रमित भी हो गए हों और तब ये परेशानी शुरू हुई हो।

Headache Body Pain and dizziness may be symptoms of Coronavirus Research says brain balance to be deteriorate

वुहान के हुआझोंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का खुलासा
वैज्ञानिकों ने 214 मरीजों पर किए अध्ययन के बाद ये खुलासा किया है कि सिर में दर्द और चक्कर भी इस बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। यह शोध हाल ही जामा न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोध में पाया गया कि 13 फीसदी मरीजों को सिर में दर्द जबकि 17 फीसदी को चक्कर आने की तकलीफ थी। 19 फीसदी मरीजों को मांसपेशियों में सूजन और नसों में दर्द की समस्या भी थी।

Headache Body Pain and dizziness may be symptoms of Coronavirus Research says brain balance to be deteriorate

बुखार-कफ के साथ भी दिखे ये लक्षण
शोधकर्ताओं के अनुसार ये लक्षण बुखार-कफ के साथ भी दिख सकते हैं। वायरस से दिमाग को भी नुकसान का दावा किया गया है। जब संक्रमण तंत्रिका तंत्र में पहुंच जाता है तो स्ट्रोक, झटका आना या दिमागी बुखार जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। गौरतलब है कि इस तरह के लक्षण पहले सार्स और मर्स में भी देखने को मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Headache Body Pain and dizziness may be symptoms of Coronavirus Research says brain balance to be deteriorate

ऑक्सीजन की कमी से बिगड़ने लगता है मानसिक संतुलन
अमेरिका के नॉर्थ वेस्टन यूनिवर्सिटी फिनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन के न्यूरो इन्फेक्सियस डिजीज के प्रमुख प्रो. इगोर कोरालनिक का कहना है कि सांस की तकलीफ बढ़ने से पूरे शरीर पर असर पड़ता है, जिसके कारण मस्तिष्क से जुड़ी समस्या उभरने लगती है।

विज्ञापन
Headache Body Pain and dizziness may be symptoms of Coronavirus Research says brain balance to be deteriorate

सांस लेने में तकलीफ का मतलब है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं जा रही है। इसका मतलब कि मस्तिष्क में भी ऑक्सीजन की कमी होती है और मानसिक संतुलन बिगड़ने लगता है। ऑक्सीजन की कमी से मस्तिष्क सबसे अधिक प्रभावित होता है। वुहान के हुआझोंग यूनिवर्सिटी के इस शोध के अलावा दुनिया के विभिन्न देशों में इसको लेकर और भी शोध हो रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed