फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कोरोना का हो चुका है कम्यूनिटी ट्रांसमिशन? विशेषज्ञों से जानिए कितनी गंभीर होती है यह स्थिति

Sat, 24 Apr 2021 05:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 24 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
has Corona in community transmission phase in india
कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले - फोटो : iStock

कोरोना की दूसरी लहर का प्रसार अब देश के तमाम हिस्सों में देखने तो मिल रहा है। डराने वाली बात यह है कि इस लहर ने शहरों के साथ गांवों और छोटे कस्बों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। तो क्या अब मान लेना चाहिए कि कोरोना वायरस का कम्यूनिटी स्प्रेड हो चुका है? यह सवाल इसलिए सामने आ रहा है क्योंकि देश के तमाम राज्यों में अब ग्रामीण क्षेत्रों से भी कोरोना संक्रमण के तेजी से मामले सामने आ रहे हैं। इस बारे में हमने विशेषज्ञों से बातचीत करके ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानने की कोशिश की। आइए जानते हैं इस बारे में विशेषज्ञों का क्या कहना है?

has Corona in community transmission phase in india
गांवों में भी बढ़ रहा है संक्रमण - फोटो : social media

क्या देश में हो चुका है वायरस का कम्यूनिटी स्प्रेड?
कोरोना के बेकाबू होते हालात में लोगों के मन में यह सवाल आना लाजमी है। कई राज्य वायरस के कम्यूनिटी स्प्रेड होने की बात दबी आवाज में स्वीकार रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह ने कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले में अब कम्युनिटी स्प्रेड या ट्रांसमिशन के चरण में पहुंच गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी माना है कि दिल्ली में ऐसे कई मामले हैं, जिनका कोई सोर्स पता नहीं है। ऐसा ही हाल कमोबेश देश के ज्यादातर राज्यों का है, हालांकि कम्यूनिटी स्प्रेड के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

has Corona in community transmission phase in india
बेकाबू होते जा रहे हैं हालात - फोटो : Pixabay

अमर उजाला से बातचीत के दौरान आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय अग्रवाल की मानें तो कोरोना की इस लहर को कम्यूनिटी स्प्रेड माना जा सकता है। इसमें देखा जा रहा है कि वो लोग इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं जो या तो वैक्सीनेटेड नहीं हैं या फिर कम आयु के हैं। इसका प्रसार अब ज्यादा तेजी से हो रहा है, अच्छी बात यह है कि पिछली लहर से हमने जो सीख ली है वो इस बार हमारे काम आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
has Corona in community transmission phase in india
हवा से भी हो रहा है प्रसार - फोटो : social media

हवा से भी फैल रहा है वायरस?
इस बारे में एमडी मेडिसिन, उजाला सिग्नस डॉ पंकज कुमार कहते हैं कि जब कोई संक्रमित व्यक्ति बिना सुरक्षात्मक उपायों के प्रयोग के छींकता है तो उससे निकले ड्रॉपलेट्स हवा में फैल जाते हैं। यह वायरस कुछ समय के लिए हवा में मौजूद रहते हैं। अगर यह सांस के माध्यम से आसपास के किसी व्यक्ति के फेफड़ों में पहुंच जाएं तो उसे भी संक्रमित कर सकते हैं। इस आधार पर कहा जा सकता है कि वायरस का संक्रमण हवा के माध्यम से हो रहा है। 

विज्ञापन
has Corona in community transmission phase in india
क्या सामुदायिक स्तर पर कोरोना वायरस का हो गया है प्रसार? - फोटो : PTI

क्या होता है कम्यूनिटी स्प्रेड?
किसी भी बीमारी का कम्युनिटी स्प्रेड तब होता है, जब किसी संक्रमित व्यक्ति  से यह पता न चल पा रहा हो कि उसे संक्रमण कैसे हुआ है, यानी संक्रमण के सोर्स पता न चल पाना। इसके अलावा इस स्थिति में लोगों को बिना किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए ही संक्रमण हो सकता है। इसमें यह भी डर होता है कि किसी व्यक्ति को पता भी नहीं चलता कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित है लेकिन परीक्षण में मामले की पुष्टि होती है। इतने समय में वह कई अन्य को भी संक्रमित कर चुका होता है।  

-------------------
नोट: यह लेख आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विनय अग्रवाल, एमडी मेडिसिन, उजाला सिग्नस डॉ पंकज कुमार से एक बातचीत और मीडिया रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed