फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Lohri 2020: तिल खाने से होते हैं ये फायदे, बीपी से लेकर शुगर तक सब रहता है नियंत्रित

Mon, 13 Jan 2020 12:03 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
happy lohri 2020: eating til benefits, everything from bp to sugar remains controlled
lohri - फोटो : अमर उजाला

लोहड़ी और मकर संक्रांति में तिल से बने पकवान बड़े चाव से खाए जाते हैं। तिल के लड्डू से लेकर तिल गुड़ वाली रेवड़ी और गजक बांटा जाता है और परिवार एवं दोस्तों के साथ खाया भी जाता है। हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले शाम को देशभर में धूमधाम से लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। आइए जानते हैं तिल खाने के फायदे...




 

happy lohri 2020: eating til benefits, everything from bp to sugar remains controlled
तिल

तिल सेहत के लिए लाभकारी होते हैें। तिल को अगर डाइट में शामिल किया जाए तो उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस तरह तिल हाई बीपी वालों के लिए फायदेमंद है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपके लिए भी तिल फायदेमंद हैं क्योंकि इनमें फाइबर और मैग्नीशियम होता है जो कि इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में सक्षम होता है। तिल खाने से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।

happy lohri 2020: eating til benefits, everything from bp to sugar remains controlled
गजक - फोटो : अमर उजाला

तिल आपके मसूड़ों के लिए भी लाभकारी है। मसूड़ों की सभी तरह की समस्या तिल से दूर हो सकती है। अगर आप पाचन की परेशानी से जूझ रहे हैं तो भी तिल आपके लिए फायदेमंद है। तिल खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। अगर आपको कब्ज की समस्या हो रही है तो तिल खाने से आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy lohri 2020: eating til benefits, everything from bp to sugar remains controlled
गजक - फोटो : अमर उजाला

तिल सेहत के साथ ही आपकी सुंदरता को भी निखारता है। तिल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सिडेंट होता है जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। तिल पिंपल्स की समस्या को भी दूर करता है। तिल का तेल चेहरे की झुर्रियों की भी दूर करता है।

विज्ञापन
happy lohri 2020: eating til benefits, everything from bp to sugar remains controlled
गजक के फायदे

हालांकि तिल को बहुत ज्यादा नहीं खाना चाहिए क्योंकि फायदे के साथ ही नुकसान भी हो सकता है। अगर आपको लो बीपी की शिकायत रहती है तो आप तिल कम खाएं क्योंकि इससे आपको दिक्कत हो सकती है। ज्यादा तिल खाने से डायरिया की समस्या भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed