फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेब सीरीज देखने वाले सावधान! नींद के साथ हो रहा है खिलवाड़

Mon, 13 Jan 2020 12:03 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 13 Jan 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
study says Indians are sleep deprived due to video-streaming services
sleep

अगर आप नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसे ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक अध्ययन का कहना है कि ऑनलाइन वीडियो सर्विस की वजह से भारतीयों की नींद में खलल पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि नींद से जुड़ी बीमारियां आपको हो तो देर रात तक वेब सीरीज देखने की आदत बदल लें।

study says Indians are sleep deprived due to video-streaming services
डेमो - फोटो : डेमो

क्या कहता है अध्ययन?
दरअसल आपने देखा होगा कि जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज देखने का प्रचलन बढ़ा है तब से युवा देर रात तक जागने लगे हैं। कई युवाओं को आपने कहते हुए भी सुना होगा कि पूरी रात वेब सीरीज देखी। ऐसे में इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। क्योंकि देर रात तक टीवी या लैपटॉप की स्क्रीन पर बैठने की वजह से आंखें तो खराब हो ही रही हैं नींद की समस्या भी हो रही है। अब एक मोबाइल हेल्थ और फिटनेस ऐप ने इसे लेकर अध्ययन किया और बताया कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस पर वीडियो देखने से भारतीयों को नींद की समस्या हो रही है।

study says Indians are sleep deprived due to video-streaming services
Bhram web series Kalki Koechlin - फोटो : you tube

इस अध्ययन में कहा गया है कि देर रात तक वेब सीरीज देखने की वजह से ऑनलाइन फूड मंगाने का भी प्रचलन बढ़ गया है। इससे ज्यादा ताताद में जंक फूड का सेवन हो रहा है और वीडियो देर तक देखी जा रही हैं। ऐसे में लोगों में निष्क्रिय बैठे रहने की आदत बढ़ रही है और नींद की समस्या पैदा हो रही है। इस अध्ययन को डाइट और फिटनेस हैबिट को समझने के लिए किया गया है। अगर आप भी काफी देर तक स्क्रिन पर वक्त बिताते हैं और देर रात तक वेब सीरीज या फिल्में देखते हैं तो आपको भी  स्वस्थ रहने के लिए फौरन अपनी इस आदत में बदलाव करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed