फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे स्पेशल: 76 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन को फिट रखती हैं ये 6 खास बातें

Thu, 11 Oct 2018 11:35 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Amitabh Bachchan 5 fitness secrets that will leave you inspired

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। सदा और संयमित जीवन जीने वाले बिग बी उम्र के इस पड़ाव पर भी युवा कलाकारों को फिटनेस में मात देते दिखाई देते हैं। आठ से नौ घंटे काम करके थक जाने वाले युवाओं को शायद ही पता होगा कि अमिताभ 16 घंटे काम करते हैं। ऐसे में उनके हर फैन कि ख्वाहिश होगी कि कैसे भी करके उन्हें शंहशाह की फिटनेस का राज पता चल जाए। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या कुछ करके अमिताभ खुद को इतना फिट रखते हैं।    

Happy Birthday Amitabh Bachchan 5 fitness secrets that will leave you inspired
Amitabh

एक्सरसाइज मिस नहीं करते हैं अमिताभ
अमिताभ बच्चन 76 साल की उम्र में भी अपनी  एक्सरसाइज को लेकर काफी डिसिप्लिन में रहते हैं। काम का बोझ और बढ़ती उम्र भी उनके इस रूटीन को प्रभावित नहीं कर पाते हैं। मशहूर फिटनेस ट्रेनर और डायटीशियन वृंदा मेहता उनकी नियमित वर्कआउट में मदद करती हैं। अमिताभ रोजाना योगासन भी करते हैं।

Happy Birthday Amitabh Bachchan 5 fitness secrets that will leave you inspired
चाय-कॉफी नहीं पीते
अमिताभ के फैन भले ही अपने दिन की शुरूआत चाय की चुसकी लेकर करते हो लेकिन आपको बता दें कि बिग बी न तो चाय पीते है और न ही कॉफी। चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा काफी होती है, जो एक उम्र के बाद काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसका असर दिमाग और याददाश्त पर भी पड़ता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Amitabh Bachchan 5 fitness secrets that will leave you inspired
शाकाहार को अपनाया
अमिताभ बच्चन पूरी तरह शाकाहारी हैं। कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि पहले वो नॉनवेज फूड्स खाते थे मगर कुछ सालों पहले उन्होंने मांसाहार को त्याग कर पूरी तरह से शाकाहारी भोजन को अपना लिया है। आपको बता दें मांसाहारी भोजन को पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। वहीं सब्जियों और फलों से सभी प्रकार के विटामिन्स के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भी मिल जाते हैं।

 
विज्ञापन
Happy Birthday Amitabh Bachchan 5 fitness secrets that will leave you inspired
कोल्ड ड्रिंक को नो 
अमिताभ बच्चन न तो कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं और न ही सोडा। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो कार्बोनेटेड ड्रिंक्स नहीं लेते हैं। कोल्ड ड्रिंक और पैकेट बंद फ्रूट ड्रिंक्स को कार्बोनेट किया जाता है और इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed