फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss: 10 गुना तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये चार कारगर उपाय, फिटनेस ट्रेनर के इस सलाह पर दें ध्यान

Mon, 23 Dec 2024 07:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Dec 2024 07:51 PM IST
सार

फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में बताया कि कुछ सरल आदतों को अपनाकर आप 10 गुना तेजी से वजन कम करने में सफलता पा सकते हैं।  वजन कम करने के लिए सिर्फ कम खाना और ज्यादा चलना-फिरना ही काफी नहीं है। कुछ और भी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। 

विज्ञापन
habits that make weight loss ten times faster know how to lose weight faster
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचे रहने के लिए वजन को कंट्रोल रखना जरूरी है। सामान्य से अधिक वजन की स्थिति डायबिटीज-हृदय रोग और मेटाबॉलिज्म से संबंधित कई तरह की बीमारियों को बढ़ाने वाली हो सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। पर क्या वजन घटना वास्तव में इतना आसान है?



वजन घटाने के लिए हम सब क्या-क्या नहीं करते हैं? जिम में घंटों पसीना बहाने से लेकर डाइटिंग और तरह-तरह से डाइट प्लान को अपनाना। पर क्या तमाम कोशिशों के बाद भी आपको लाभ नहीं मिल रहा है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वजन घटाने के लिए सिर्फ डाइटिंग या व्यायाम से काम नहीं चलेगा। इसके लिए दिनचर्या में कुछ विशेष बदलाव जरूरी हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

habits that make weight loss ten times faster know how to lose weight faster
वजन कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com

फिटनेस ट्रेनर की सलाह

अगर आप भी वजन कम करना चाह रहे तो इसमें फिटनेस ट्रेनर सुनील शेट्टी की सलाह काफी मददगार हो सकती है। फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में बताया कि कुछ सरल आदतों को अपनाकर आप 10 गुना तेजी से वजन कम करने में सफलता पा सकते हैं।  वजन कम करने के लिए सिर्फ कम खाना और ज्यादा चलना-फिरना ही काफी नहीं है। कुछ और भी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। 

फिटनेस ट्रेनर सुनील शेट्टी ने तेजी से वजन घटाने के लिए चार कारगर उपाय बताए हैं जिनका पालन करके आप आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Shetty ➡️ Fat-Loss Transformations and Fitness Trainer (@profoundly_m3)


habits that make weight loss ten times faster know how to lose weight faster
अच्छी नींद जरूरी - फोटो : adobe stock

1. अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है

फिटनेस ट्रेनर कहते हैं, शरीर को फिट रखने और वेट लॉस के लिए सिर्फ शारीरिक मेहनत करते रहना ठीक नहीं है। शरीर को आराम देना और नींद पूरी करना सेहत को ठीक रखने के लिए महत्वपूर्ण है। सुनील कहते हैं, सभी लोगों को रोज रात में 7-9 घंटे की अच्छी नींद लेने को प्राथमिकता देनी चाहिए। रात की अच्छी नींद वजन घटाने में आपके लिए मददगार है।

सोने का एक निश्चित समय तय करें। अच्छी नींद पाने के लिए नट्स और हल्दी वाले दूध का सेवन करना लाभकारी है। सोने से एक घंटे पहले किसी प्रकार के स्क्रीन जैसे मोबाइल-लैपटॉप, टीवी का इस्तेमाल न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
habits that make weight loss ten times faster know how to lose weight faster
शरीर को दें आराम - फोटो : Freepik.com

2. शरीर को आराम देना भी आवश्यक

अगर आपको लगता है कि सिर्फ व्यायाम करते रहने या दौड़ते-भागते रहने से वजन घटता तो यहां शायद आप गलत हो सकते हैं। सुनील बताते हैं, व्यायाम तो जरूरी है ही इसके साथ मांसपेशियों को रिकवर होने और बर्नआउट से बचने के लिए हफ्ते में 1-2 दिन आराम करें। शरीर को सक्रिय जरूर रखें। नियमित वॉक या योग के साथ पौष्टिक चीजों के सेवन का संयोजन आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
habits that make weight loss ten times faster know how to lose weight faster
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

3. कैलोरी इंटेक पर रखें ध्यान

फिट रहने का सबसे आसान फार्मूला है आप रोज जितनी कैलोरी का इंटेक कर रहे हैं उससे ज्यादा कैलोरी बर्न करें। कई लोग अक्सर वीकेंड पर डाइट चीट करते हैं। इस दौरान  कैलोरी इंटेक पर खास ध्यान रखें। चिप्स की जगह घर का बना पॉपकॉर्न, डेजर्ट की जगह डार्क चॉकलेट और मीठे पेय की जगह फलों का जूस लें। प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स के लिए भुने हुए मखाने या पनीर का सेवन करें। आहार को ठीक रखना वेट लॉस करने के लिए बहुत जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed