फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: ऐसी आदतें हड्डियों को बनाती हैं कमजोर, गठिया जैसी समस्याओं का बढ़ जाता है जोखिम

Sun, 16 Jan 2022 11:27 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jan 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
Habits that are Bad for your bones, how to avoid arthritis
हड्डियों को स्वस्थ कैसे रखें? - फोटो : iStock

शरीर की संरचना को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण माना जाता है। कई नाजुक अंगों की रक्षा करने, मांसपेशियों को सुरक्षित रखने और कैल्शियम के भंडारण में हड्डियों की विशेष भूमिका होती है। हड्डियों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या की सीधा असर हमारे दैनिक जीवन के कार्यों को प्रभावित कर सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। इसके लिए सही पोषण के साथ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक माना जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हम रोजाना जाने-अनजाने कई ऐसी चीजें करते रहते हैं जो हमारी हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। गंभीर स्थितियों में हड्डियों की समस्या ऑस्टियोपोरोसिस या आर्थराइटिस जैसी समस्या का भी कारण बन सकती हैं। इस तरह के खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को तुरंत  ऐसी आदतों से दूरी बना लेनी चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Habits that are Bad for your bones, how to avoid arthritis
कम मात्रा में करें नमक का सेवन - फोटो : Pixabay

अधिक नमक का सेवन है नुकसानदायक
आहार में नमक की मात्रा का अधिक होना हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आप जितना अधिक नमक खाते हैं, यह कैल्शियम की कमी कर सकता है।इसका अर्थ है कि यह आपकी हड्डियों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। डॉक्टर, भोजन में अधिक नमक के सेवन से परहेज करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों के मुताबिक एक दिन में 2,300 मिलीग्राम से कम मात्रा में सोडियम का सेवन सुनिश्चित करें।

Habits that are Bad for your bones, how to avoid arthritis
शरीर के लिए बहुत हानिकारक है धूम्रपान - फोटो : Pixabay

धूम्रपान करना है नुकसानदायक
धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों के लिए ही नहीं आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान के कारण हड्डियों का क्षरण बढ़ जाता है। इसके अलावा यह आदत शरीर में हार्मोनल असंतुलन का भी कारण बन सकती है जो हड्डियों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Habits that are Bad for your bones, how to avoid arthritis
शरीर को रखें फिट और एक्टिव - फोटो : Istock

शारीरिक निष्क्रियता है नुकसानदायक
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, शारीरिक निष्क्रियता न सिर्फ हृदय-फेफड़ों से संबंधित रोगों को बढ़ा देती है, साथ ही इससे हड्डियों के स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंच सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना व्यायाम करते रहने की सलाह दी जाती है।  व्यायाम करने से न केवल आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
Habits that are Bad for your bones, how to avoid arthritis
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार में पौष्टिकता की कमी
मजबूत और हड्डियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है। इसलिए आहार के माध्यम से कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कैल्शियम हड्डियों के घनत्व और उन्हें मजबूती देने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए संतुलित और स्वस्थ आहार का सेवन करना चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed