फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: 'गुड़ इज गुड', पाचन से लेकर वजन कम करने तक के लिए इसका सेवन हो सकता है आपके लिए फायदेमंद

Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Gud Khane ke Fayde Know Jaggery Benefits for Digestion and weight loss in Hindi
गुड़ खाने के फायदे - फोटो : iStock

अक्सर आपने लोगों को खाने के बाद गुड़ खाते हुए देखा होगा, स्वास्थ्य के लिए इसे बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुड़, गन्नों से तैयार किया जाता है, प्राकृतिक रूप से मीठा होने के साथ गुड़ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस ने भी गुड़ खाने को सेहत के लिए विशेष लाभकारी बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी की जगह पर गुड़ का सेवन करना आपके लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ में कई प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चीनी की जगह पर गुड़ का सेवन करना ज्यादा लाभकारी हो सकता है। गुड़, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम का बेहतर स्रोत माना जाता है, जो रक्त से लेकर हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने तक में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि भले ही गुड़ मीठा होता है पर डायबिटीज रोगियों के लिए भी इसका सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।

आइए गुड़ खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

Gud Khane ke Fayde Know Jaggery Benefits for Digestion and weight loss in Hindi
पाचन को ठीक रखने के लिए खाएं गुड़ - फोटो : Pixabay

पाचन स्वास्थ्य में होता है विशेष सुधार

आयुर्वेद और मेडिकल साइंस, दोनों ने पाया कि गुड़ खाना पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसे खास बनाते हैं, गुड़ में मौजूद फाइबर की मात्रा। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ पाचन को ठीक रखने के साथ कब्ज को रोकने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में आपके लिए सहायक हो सकता है। घरेलू उपाय के तौर पर भी वर्षों से खाने के बाद गुड़ खाने की आदत को पाचन के लिए लाभकारी बताया गया है।

Gud Khane ke Fayde Know Jaggery Benefits for Digestion and weight loss in Hindi
लिवर को कैसे स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : iStock

लिवर को करता है डिटॉक्स

लिवर से विषाक्तता को कम करने और इसके कार्यों को ठीक रखने के लिए भी गुड़ का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। देसी डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी गुड़ का दही के साथ सेवन करना फायदेमंद बताया गया है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व, शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। गुड़ के नियमित सेवन की आदत पाचन अंगों के लिए विशेष फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gud Khane ke Fayde Know Jaggery Benefits for Digestion and weight loss in Hindi
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : istock

डायबिटीज में कर सकते हैं गुड़ का सेवन?

शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ का सेवन डायबिटीज में किया जा सकता है, यह रिफाइंड शुगर की जगह मीठे का विकल्प हो सकता है, पर गुड़ के कारण भी ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा हो सकता है। हालांकि मधुमेह में गुड़ खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 10 ग्राम गुड़ में लगभग 65%-85% सुक्रोज होता है, इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, ऐसे में इसके सेवन से शुगर बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
Gud Khane ke Fayde Know Jaggery Benefits for Digestion and weight loss in Hindi
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन कम करने में मददगार

गुड़ खाना वजन कम करने के लिए भी लाभकारी हो सकता है। गुड़ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसे वजन कम करने के लिए जरूरी माना जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के साथ, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में आपके लिए मददगार है। शोधकर्ताओं ने पाया कि गुड़ खाना पाचन में सुधार करने के साथ वजन को नियंत्रित रखने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed