{"_id":"6a13d3f7c955d898e1072d0f","slug":"food-poisoning-alert-side-effects-of-drinking-roadside-juice-everyday-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Street Juice Risks: गर्मी में राहत नहीं बीमारी दे सकता है सड़क किनारे मिलने वाला जूस, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Street Juice Risks: गर्मी में राहत नहीं बीमारी दे सकता है सड़क किनारे मिलने वाला जूस, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
Mon, 25 May 2026 10:42 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 25 May 2026 10:42 AM IST
सार
Summer Health Tips: अगर चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए आप सड़क किनारे खड़े होकर जूस पी लेते हैं, तो आपके लिए ही ये खबर खास होने वाली है। यहां हम आपको इस जूस से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : AI
Summer Health Tips: गर्मी का मौसम आते ही सड़क किनारे मिलने वाले गन्ने, मौसमी, संतरे और मिक्स फ्रूट जूस की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ठेले पर रुककर ठंडा जूस पी लेते हैं, लेकिन कई बार यही राहत सेहत पर भारी पड़ सकती है।
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : AI
साफ-सफाई जरूर देखें
- अगर ठेले के आसपास कचरा, मक्खियां या गंदा पानी जमा है, तो वहां बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैल सकते हैं।
- कई बार जूस बनाने वाले बिना हाथ धोए फल काटते हैं या गंदे कपड़े से बर्तन साफ करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
- ऐसे जूस पीने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : Adobe stock
बर्फ की क्वालिटी पर ध्यान दें
- गर्मी में ठंडा जूस राहत देता है, लेकिन उसमें इस्तेमाल होने वाली बर्फ आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।
- कई दुकानदार सामान्य या दूषित पानी से बनी बर्फ का इस्तेमाल करते हैं।
- ऐसी बर्फ में बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं, जो पेट में संक्रमण पैदा करते हैं।
- इसलिए हमेशा पूछें कि बर्फ साफ पानी से बनी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : Freepik.com
कटे हुए फल खाने से बचें
- जूस के ठेलों पर अक्सर फल पहले से काटकर खुले में रख दिए जाते हैं।
- लंबे समय तक खुले में रहने से उन पर धूल, मक्खियां और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं।
- गर्मी में यह खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि उच्च तापमान में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं।
- हमेशा ताजे फलों से तैयार जूस ही पिएं।
विज्ञापन
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं?
- फोटो : AI
मशीन और ग्लास की सफाई देखें
- जूस मशीन, मिक्सर और ग्लास अगर ठीक से साफ न हों तो उनमें जर्म्स जमा हो सकते हैं।
- कई बार एक ही गंदे पानी से बार-बार ग्लास धोए जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
- जूस पीने से पहले यह जरूर देखें कि दुकानदार साफ बर्तनों का इस्तेमाल कर रहा है या नहीं।