{"_id":"599d1d014f1c1b70568b472f","slug":"five-postures-to-read-books-perfectly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किताब पढ़ते हुए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, ये है सही तरीका","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
किताब पढ़ते हुए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, ये है सही तरीका
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने किताबें तो बहुत सी पढ़ी होंगी। कभी घर में तो कभी दफ्तर में, कभी सोते हुए तो कभी ट्रेवल के दौरान। कई लोग तो ऐसे होते हैं जो किताबों को जल्द से जल्द पढ़कर निपटा देना जरूरी समझते हैं। पर क्या आपने सोचा है आप जिन तरीकों से किताब पढ़ रहे हैं वो आपके लिए ठीक नहीं है। दुनिया के हर 10 में से 9 इंसान को सही मुद्रा में बैठकर पढ़ना नहीं आता। अगर ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि एक किताब को पढ़ते वक्त लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इसलिए जरूरी है कि जल्द से जल्द अपने पढ़ने के तरीके को बदलें।
बैठने का हो सही तरीका
अगर आप कुर्सी पर बैठकर पढ़ रहे हैं तो जरूरी है आपके बैठने का तरीका भी सही हो। कुर्सी पर सीधा बैठें, आराम के लिए पीछे कुशन या तौलिए को गोल मोड़कर रखें। कभी भी कुर्सी पर आगे की तरफ न बैठें।
अगर आप कुर्सी पर बैठकर पढ़ रहे हैं तो जरूरी है आपके बैठने का तरीका भी सही हो। कुर्सी पर सीधा बैठें, आराम के लिए पीछे कुशन या तौलिए को गोल मोड़कर रखें। कभी भी कुर्सी पर आगे की तरफ न बैठें।
book
पैरों को सहारा दें
अगर आप आराम की मुद्रा में पढ़ना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपके पैरों को भी आराम मिले ऐसे में पैरों को रखने के लिए आरामदायक जगह भी दें।
अगर आप आराम की मुद्रा में पढ़ना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपके पैरों को भी आराम मिले ऐसे में पैरों को रखने के लिए आरामदायक जगह भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक लेकर पढ़े
कभी-कभी हमें कोई किताब इतनी इंट्रस्टिंग लगती है कि जब तक पूरी नहीं हो जाती हम उसे पढ़ते जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। मनोवैज्ञानिक मानते हैं कि जैसे आप एक ही खाना बार बार खाकर बोर हो जाते हैं, वैसे ही दिमाग लगातार एक ही विषय को अधिक समय तक पढ़ना पसंद नहीं करता है।

बैठकर पढ़ाई करें
कई बार आप बैठकर पढ़ाई करते हैं और आप थक जाते हैं तो आप लेटकर पढ़ने लगते हैं। बेड पर लेटकर कभी न पढ़ें, इससे आलस आएगा और नींद भी जल्दी आने लगेगी। जहां भी पढ़ाई करें, वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए।