फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी कामयाबी: अब आपकी सांस से भी चल जाएगा कोरोना संक्रमण का पता, तीन मिनट में 91% सटीकता से साथ मिलेगा परिणाम

Sat, 16 Apr 2022 02:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Apr 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
first covid-19 breath Test device that detect infection in less than 3 minutes, FDA authorizes
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नया डिवाइस (सांकेतिक) - फोटो : PTI

वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहे हैं। चीन और ब्रिटेन सहित कई देशों में नए मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में भी स्थिति पिछले कुछ दिनों से बिगड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बच्चों में तेजी से रिपोर्ट किए गए संक्रमण के मामले डराने वाले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में नए एक्सई वैरिएंट के मामलों को लेकर चेतावनी जारी करते हुए इसे अब तक का सबसे संक्रामक रूप बताया था, भारत में भी इस वैरिएंट की एंट्री हो चुकी है। मसलन एक बार फिर से दुनियाभर में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, वह बड़ी मुश्किलों की ओर इशारा हो सकते हैं।



इस बीच फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने एक ऐसे टेस्टिंग डिवाइस के उपयोग को आपातकालीन मंजूरी दे दी है, जिससे सांस की मदद से कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा सकेगी। यद दुनिया की पहली ऐसी डिवाइस है जो सांस के सैंपल से कोविड-19 का पता लगाने में मदद कर सकती है। बढ़ते कोरोना संकट के बीच इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे आसानी और सटीकता के साथ कोरोना की जांच की जा सकेगी। आइए इस डिवाइस के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

first covid-19 breath Test device that detect infection in less than 3 minutes, FDA authorizes
सांस के माध्यम से चल जाएगा संक्रमण का पता - फोटो : Pixabay

इंस्पेक्टआईआर कोविड-19 ब्रीथिलाइजर डिवाइस

एफडीए की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 'इंस्पेक्टआईआर कोविड-19 ब्रीथिलाइजर' नाम की यह डिवाइस बड़ी ही सुगमता से कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि करने में मदद कर सकती है। यह डिवाइस  गैस क्रोमैटोग्राफी गैस मास-स्पेक्ट्रोमेट्री (GC-MS) नामक एक तकनीक का उपयोग करती है, जो सांस में मौजूद सार्स-सीओवी-2 वायरस से संबंधित वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों और संक्रमण के कारकों का आसानी से पता लगाने में मदद कर सकती है। खास बात है कि इसमें पारंपरिक तौर पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की तरह नाक-मुंह के स्वाब की जरूरत नहीं होगी।

first covid-19 breath Test device that detect infection in less than 3 minutes, FDA authorizes
कोरोना संक्रमण की जांच हुई आसान - फोटो : pixabay

सिर्फ तीन मिनट में मिल जाएगा परिणाम

फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि इस डिवाइस की मदद से बस तीन मिनट के भीतर ही 91.2 फीसदी सटीकता के साथ कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा सकती है। इतना ही नहीं यह डिवाइस नेगिटिव सैंपल टेस्टिंग में भी 99.3 फीसदी तक कारगर पाया गया है। डिवाइस काफी छोटे आकार का है जिसे कहीं ले जाना और लोगों की आसानी से जांच करना, इसे काफी खास बनाती है। इसका उपयोग अस्पतालों और मोबाइल टेस्टिंग साइटों पर आसानी से किया जा सकता है। कोरोना महामारी के इस दौर में संक्रमण का आसानी से पता लगाने में यह डिवाइस वरदान साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
first covid-19 breath Test device that detect infection in less than 3 minutes, FDA authorizes
अब तेजी से हो सकेगी कोरोना की जांच - फोटो : Pixabay

आंकड़े काफी सटीक

इस टेस्टिंग डिवाइस की गुणवत्ता की जांच के लिए 2,409 प्रतिभागियों पर इसका अध्ययन किया गया। टेस्टिंग में पाया गया कि यह संक्रमण का पता लगाने में 91 फीसदी तक कारगर है। खास बात यह है कि यह 99.3 फीसदी की गुणवत्ता के साथ निगेटिव रिपोर्ट की भी पुष्टि कर सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस डिवाइस को प्रयोग में लाकर समय रहते आसानी से लोगों में संक्रमण का पता लगाने में मदद मिल सकती है, जिससे रोग को गंभीर रूप लेने से पहले से पकड़ा जा सकेगा। 

विज्ञापन
first covid-19 breath Test device that detect infection in less than 3 minutes, FDA authorizes
बढ़ते कोरोना के मामले डराने वाले - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

एफडीए के सेंटर फॉर डिवाइसेज एंड रेडियोलॉजिकल हेल्थ के निदेशक डॉ. जेफ शूरेन कहते हैं, वैश्विक स्तर पर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह डिवाइस वरदान साबित हो सकती है। इसकी संक्रमण की पहचान करने की सटीकता और निगेटिव रिपोर्ट का पता लगाने की तकनीक, इसे खास बनाती है। इस डिवाइस का उपयोग करके प्रति माह लगभग 64,000 सैंपल टेस्ट की वृद्धि होने की उम्मीद है। वैश्विक स्तर पर इसकी उपलब्धता कई मापदंडों का विषय है, फिलहाल इसे कुछ स्थानों पर प्रयोग में लाए जाने के लिए आपातकालीन मंजूरी दे दी गई है। 


---------------
स्रोत और संदर्भ
FDA Authorizes First COVID-19 Diagnostic Test Using Breath Samples

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed