फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: रूस की वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को मंजूरी देने से कतरा रहा यूरोपीय संघ, जानें क्यों

Mon, 08 Mar 2021 02:51 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 08 Mar 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
European Medicine Agency urges caution on Sputnik V Russia coronavirus vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI

रूस ने दुनिया में सबसे पहले कोरोना का टीका तैयार कर लेने का एलान किया था, जिसका नाम 'स्पूतनिक-वी' है। अब तक इस वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए कई देश मंजूरी दे चुके हैं। हालांकि यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यूरोपीय संघ के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे रूसी वैक्सीन 'स्पूतनिक-वी' को मंजूरी देने से परहेज करें, जब तक कि एजेंसी इसकी सुरक्षा और प्रभावशीलता की समीक्षा कर रही है। यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी की क्रिस्टा विर्थुमर होशे ने एक ऑस्ट्रियाई टॉक शो में कहा, 'हमें ऐसे दस्तावेज चाहिए, जिनकी हम समीक्षा कर सकें। टीकाकरण कराने वाले लोगों के बारे में भी हमारे पास डेटा नहीं है। यह अज्ञात है। इसलिए मैं अभी इसके आपातकालीन इस्तेमाल की सलाह बिल्कुल नहीं दूंगा।' 

European Medicine Agency urges caution on Sputnik V Russia coronavirus vaccine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्रिस्टा विर्थुमर ने कहा, 'हम भविष्य में यहां बाजार में 'स्पूतनिक-वी' ला सकते हैं, जब उपयुक्त डेटा की समीक्षा कर ली जाएगी।' दरअसल, एजेंसी ने पिछले सप्ताह ही एक समीक्षा शुरू की है। क्रिस्टा विर्थुमर ने कहा कि रूसी निर्माताओं की ओर से वैक्सीन से संबंधित डेटा आ रहे हैं और निश्चित रूप से उसकी गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रभावकारिता के लिए यूरोपीय मानकों के अनुसार समीक्षा की जाएगी। जब सब कुछ सिद्ध हो जाएगा तो इसे यूरोपीय संघ की ओर से मंजूरी मिल जाएगी। 

European Medicine Agency urges caution on Sputnik V Russia coronavirus vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस समय यूरोपीय संघ के तीन ऐसे सदस्य देश हैं, जहां या तो 'स्पूतनिक-वी' को मंजूरी मिल गई है या मंजूरी के लिए उसका मूल्यांकन किया जा रहा है। क्रिस्टा विर्थुमर ने कहा, 'स्पूतनिक-वी के अलावा 11 मार्च को यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) की कमेटी जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वायरस वैक्सीन की समीक्षा के लिए एक बैठक करेगी कि क्या इसका उपयोग यूरोपीय संघ में किया जा सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
European Medicine Agency urges caution on Sputnik V Russia coronavirus vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

हालांकि यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी के उलट अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने 'स्पूतनिक-वी' को अच्छी दवा करार दिया है। उन्होंने स्काई न्यूज चैनल को दिए एक बयान में कहा, 'मैंने जो आंकड़े देखे हैं, उसके मुताबिक स्पूतनिक-वी बहुत अच्छी दवा लग रही है।' 

विज्ञापन
European Medicine Agency urges caution on Sputnik V Russia coronavirus vaccine
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

वेनेजुएला में लोगों को 'स्पूतनिक-वी' वैक्सीन की खुराक ही दी जा रही है। यहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अपनी पत्नी के साथ हाल ही में इस वैक्सीन की पहली खुराक ली है। बीते रविवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा है, 'मैंने सुस्त महसूस किया, थोड़ा चक्कर भी आया, लेकिन मैंने आराम किया। अब पूरी तरह अच्छा महसूस कर रहा हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed