फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: सुबह के मुकाबले शाम की एक्सरसाइज ज्यादा बेहतर, इन गंभीर बीमारियों का खतरा होता है कम

Fri, 04 Jun 2021 01:47 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
effects of morning vs evening exercise know how to improve metabolic health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सेहत को सही रखने के लिए एक्सरसाइज यानी व्यायाम बहुत ही जरूरी होता है। इससे कई बीमारियों को रोकने या उनसे उबरने में मदद मिलती है और साथ ही व्यायाम करने से इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूती मिलती है। चूंकि इस कोरोना महामारी में अधिक संख्या में लोग बीमार पड़े हैं, ऐसे में विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने मरीजों को एक्सरसाइज करने की सलाह दी है, ताकि वो जल्द से जल्द बीमारी से उबर सकें। इसी क्रम में एक्सरसाइज को लेकर ऑस्ट्रेलिया में एक अध्ययन किया गया है, जिसमें इसके फायदों के बारे में बताया गया है। इस अध्ययन में दावा किया गया है कि सुबह की बजाय शाम की एक्सरसाइज ज्यादा बेहतर होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे आपकी मेटाबॉलिक हेल्थ को सुधारने में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ शाम की एक्सरसाइज दिल की बीमारी और ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। 

effects of morning vs evening exercise know how to improve metabolic health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इस अध्ययन में सिर्फ पुरुषों को शामिल नहीं किया गया था और वैसे पुरुषों को, जो हाई फैट डाइट यानी उच्च वसा वाला आहार लेते थे। स्टडी में महिलाओं को शामिल न करने की वजह ये बताई गई है कि मासिक धर्म के दौरान महिलाओं का मेटाबॉलिज्म (चयापचय) धीमा हो जाता है।  

effects of morning vs evening exercise know how to improve metabolic health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अध्ययन के दौरान यह पाया गया कि सुबह एक्सरसाइज (व्यायाम) करने वाले लोगों के मेटाबॉलिक हेल्थ में ज्यादा फर्क नहीं दिखा, जबकि शाम के समय एक्सरसाइज करने वाले लोगों के मेटाबॉलिक हेल्थ में काफी ज्यादा फर्क नजर आया। दरअसल, हम जो खाते-पीते हैं, उसको पचाकर ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया को ही मेटाबॉलिज्म कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
effects of morning vs evening exercise know how to improve metabolic health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शाम के समय एक्सरसाइज करने के क्या फायदे? 

  • अध्ययन के मुताबिक, शाम के समय एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिक हेल्थ तो अच्छी होती ही है, साथ ही इससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित होता है और ब्लड प्रेशर में सुधार होता है। इसके अलावा मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है, नींद न आने की समस्या दूर होती है और शाम की एक्सरसाइज दिल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती है। 
विज्ञापन
effects of morning vs evening exercise know how to improve metabolic health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्वस्थ मेटाबॉलिज्म के लिए क्या खाएं-पीएं? 

  • ताजा फल-सब्जियां 
  • हल्दी 
  • प्रोटीन और आयरन से भरपूर चीजें 
  • डार्क चॉकलेट 
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड 
  • दही 
  • मसूर दाल
  • मेथी दाना 
  • ग्रीन टी और कॉफी 

स्रोत और संदर्भ: 
The effect of morning vs evening exercise training on glycaemic control and serum metabolites in overweight/obese men: a randomised trial 
https://link.springer.com/article/10.1007/s00125-021-05477-5#Sec9 

अस्वीकरण नोट:  यह लेख springer link नामक जर्नल में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह के बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed