फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन चीजों को खाने के बाद भूलकर ना पिएं दूध, ये साइड इफेक्ट्स पहुंचा देंगे अस्पताल

Wed, 20 Feb 2019 12:20 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 20 Feb 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
effect of milk after eating fish citrus fruit and salty food
Milk

वैसे तो दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। दूध में काफी पौष्टिक तत्व होते हैं। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। लेकिन कभी-कभी कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई लोगों को मालूम नहीं होता है कि किस चीज के साथ दूध का सेवन करें। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ दूध पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

effect of milk after eating fish citrus fruit and salty food
orange ice tea

दूध पीने से पहले और बाद में या फिर साथ में कुछ फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप इसके साथ संतरा, अननास जैसे खट्टे फल का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इनका साथ में सेवन करने से खाना ठीक से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है।

effect of milk after eating fish citrus fruit and salty food
breakfast

हममें से कई लोगों को सुबह-सुबह दूध पीने की आदत होती है। ऐसे में ध्यान रखें कि सुबह नाश्ते के वक्त अगर कुछ नमकयुक्त पदार्थ का सेवन कर रहे हैं तो दूध न पिएं। ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसके अलावा आपको बता दें कि दूध के साथ गाजर, शकरकंद, आलू, तेल, दही, नारियल व लहसुन जैसी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। अगर फिर भी आप दूध का सेवन करना चाहते हैं तो खाने से पहले या खाने के दो घंटे का अंतर जरूर रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
effect of milk after eating fish citrus fruit and salty food
fish

हम सभी को पता है कि दूध की तासीर ठंडी होती है। कभी भी गर्म तासीर वाली चीजों के साथ दूध का सेवन न करें। मछली के साथ दूध का सेवन तो बिल्कुल ना करें। आपको बता दें कि मछली की तासीर ठंडी होती है। मछली के साथ दूध का सेवन करने से सेहत को बहुत नुकसान हो सकता है। विशेष रूप से त्वचा संबंधी रोग दोनों का साथ सेवन करने से ही होते हैं।

विज्ञापन
effect of milk after eating fish citrus fruit and salty food
उड़द दाल

अगर आपने डिनर में उड़द की दाल खाई है तो रात को सोते समय दूध का सेवन न करें। इन दोनों के कॉम्बिनेशन से कई स्वास्थ संबंधी समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को रात को दूध पीकर ही सोने की आदत होती है। ऐसे लोगों को दाल खाने के बाद दूध पीने के बीच कम से कम दो घंटे का अंतराल जरूर रखना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed