फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुकर में बनाते हैं खाना तो हो जाएं अलर्ट, जानें कौन सा खाना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

Tue, 19 Feb 2019 01:00 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 19 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
effect of cooking with pressure cooker on body
effect of pressure cooker

कुकर हर रसाई की सबसे अहम जरूरत बन गई है। जल्दी खाना बनाना हो या फिर गैस का ज्यादा नुकसान ना हो, इसलिए कुकर का इस्तेमाल करते हैं। कुकर में पका खाना स्वादिष्ट होता है, लेकिन क्या कुकर में पका खाना हमारे सहेत के लिए फायदेमंद है। दरअसल, कुछ चीजें कुकर में पकाना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है तो हानिकारक भी हो सकता है। आइए जानते हैं कुकर में किस तरह का खाना पकाना चाहिए।

effect of cooking with pressure cooker on body
Clean Meat

चिकन और मटन बनाएं
चिकन और मटन बनाने में काफी समय लगता है इस कारण हम अधिकांश तौर पर कुकर का इस्तेमाल करते हैं। चिकन और मटन कुकर में पकाना सेहतमंद है, क्योंकि खुले बर्तन में पकाए गए चिकन या मटन को पचाने में मुश्किल होती है। जबकि कुकर में पकाए गए चिकन व मटन का आसानी से पचाया जा सकता है।
 

effect of cooking with pressure cooker on body
rice

चावल बनाना
जब भी चावल बनाएं हमेशा कुकर का इस्तेमाल करें, क्योंकि खुले बर्तन में पकाए गए चावल के मुकाबले कुकर में पकाए गए चावल ज्यादा पोषक तत्व से भरपूर होता है। बता दें कि कुकर में जो भी पकता है वह स्टीम के जरिए पकता है क्योंकि कुकर पूरी तरह से बंद होता है। इस कारण खाने में मौजूद पोषक तत्व खत्म नहीं होते हैं बल्कि खाने में ही मौजूद होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
effect of cooking with pressure cooker on body
effect of pressure cooker

जानकारों का मानना है कि कुकर में पकाई गई सब्जी में पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जबकि अगर दूसरे तरीके से खाना पकाया जाए तो ज्यादा गर्म किए जाने से सब्जियों के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

विज्ञापन
effect of cooking with pressure cooker on body
potato

प्रेशर कुकर में पकाए गए स्टार्च से भरपूर खाने का सेवन करने से आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जैसे कि आलू, चावल, पास्ता जैसे स्टार्च वाले खाद्य पदार्थ को कुकर में पकाने से एक्रीलामाइड नाम का हानिकारक केमिकल बनता है, जिसका सेवन करने से आपको कैंसर और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर जैसी बीमारी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed