फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lungs Health: फेफड़े रहेंगे स्वस्थ और मजबूत, दूर होंगी सांस की बीमारियां, जानिए इसका सबसे आसान उपाय

Fri, 18 Aug 2023 03:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Aug 2023 03:25 PM IST
विज्ञापन
Eating Veggies Helps with Lung Problems aids our battle against lung infections latest study says
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : Pixabay

हमारे शरीर को स्वस्थ रहने के लिए निरंतर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और इसके लिए जरूरी है कि आपके फेफड़े बेहतर तरीके से काम करते रहें। हालांकि शोधकर्ता बताते हैं, लाइफस्टाइल, पर्यावरणीय और आहार से संबंधित समस्याओं के कारण पिछले एक दशक में फेफड़ों से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ गया है।



अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कोरोना महामारी के कारण भी इस अंग पर कई प्रकार से नकारात्मक असर देखा गया है, सभी लोगों को इसे स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है।

फेफड़ों को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है इस बारे में किए गए शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि आहार में कुछ प्रकार की सब्जियों को शामिल करना फेफड़ों की सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। ब्रोकली और केल जैसी सब्जियां न केवल अपने फाइबर के लिए दुनियाभर में पसंद की जाती रही हैं, साथ ही उनमें कुछ ऐसे तत्वों के बारे में भी पता चला है जो फेफड़ों के संक्रमण को कम करने में भी आपके लिए मददगार हो सकती हैं।

Eating Veggies Helps with Lung Problems aids our battle against lung infections latest study says
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Pixabay

फेफड़ों को स्वस्थ रखेंगी कुछ सब्जियां

नेचर जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, आहार में कुछ प्रकार की सब्जियों को शामिल करके न सिर्फ फेफड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है, साथ ही पहले से ही मौजूद कई बीमारियों के जोखिमों को भी कम करने में इसके लाभ हो सकते हैं।

लंदन के फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि क्रूसिफेरस फैमिली के साग और सब्जियों में कुछ यौगिक, उन प्रोटीन को बढ़ावा दे सकते हैं जो आंत और फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।

Eating Veggies Helps with Lung Problems aids our battle against lung infections latest study says
ब्रोकली फेफड़ों के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

क्रूसिफेरस फैमिली वाली सब्जियां काफी लाभकारी

शोधकर्ताओं ने बताया, जब हम इन पत्तेदार सब्जियों, पत्तागोभी या फूलगोभी और अन्य क्रूसिफेरस खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, तो ये हमारे फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में पाए जाने वाले एरिल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) नामक प्रोटीन को संकेत भेजते हैं। यह हमारे फेफड़ों में एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करता है, जो आंतरिक सिस्टम को स्वस्थ रखने के साथ बाहरी संक्रमण के जोखिमों से सुरक्षा देने में लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating Veggies Helps with Lung Problems aids our battle against lung infections latest study says
फेफड़ों की बीमारियों को कैसे दूर करें? - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला?

शोधकर्ताओं ने फ्लू वायरस से चूहों को संक्रमित करके इसका परीक्षण किया और पाया कि क्रूसिफेरस यौगिकों से भरपूर आहार लेने वालों के फेफड़ों को कम नुकसान हुआ। एएचआर ने फेफड़ों की रुकावट को लीक होने से रोकने में मदद की, जिससे फेफड़ों में संक्रमण का जोखिम कम हो गया।

इंपीरियल कॉलेज में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ जॉन ट्रेगोनिंग कहते हैं, यह अध्ययन महत्वपूर्ण है क्योंकि हमें जानने को मिला है कि किस तरह से हम फेफड़ों की कोशिकाओं को वायरल संक्रमण के बाद होने वाली क्षति से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
Eating Veggies Helps with Lung Problems aids our battle against lung infections latest study says
लंग्स को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : iStock

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

क्लीवलैंड क्लीनिक में क्रिटिकल केयर और पल्मोनरी मेडिसिन विशेषज्ञ, जोसेफ खब्बाजा कहते हैं, अध्ययन के निष्कर्षों में पल्मोनरी और फेफड़ों की बीमारियों को कम करने में सब्जियों की भूमिका के बारे में पता चलता है। वायुमार्ग में तरल पदार्थ का रिसाव होने से मरीजों को वेंटिलेटर पर रखना पड़ता है, हम इस तरह के जोखिमों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 

खब्बाजा कहते हैं, जिन लोगों का आहार स्वस्थ नहीं है उनमें कई प्रकार की इंफ्लामेटरी बीमारियों का खतरा अधिक हो सकता है, इस अध्ययन से पता चलता है कि बीमार होने से पहले स्वस्थ रहना और बीमार पड़ने पर स्वस्थ व्यवहार करना महत्वपूर्ण है।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Endothelial AHR activity prevents lung barrier disruption in viral infection

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed