फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के रोगियों को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये पांच चीजें, अनियंत्रित हो जाएगा शुगर

Fri, 24 Jan 2020 10:06 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 24 Jan 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Eating these things can be dangerous during diabetes
diabetes

डायबिटीज यानी मधुमेह एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। डायबिटीज के कारण होने वाली बीमारियां बेहद खतरनाक होती हैं जो मरीज की जान भी ले सकती हैं। डायबिटीज के शुरुआती लक्षण को पहचानकर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। नियमित व्यायाम और विशेष आहार के माध्यम से डायबीटिज को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपको डायबिटीज है तो आपको अपने खानपान का विशेष ख्याल रखना होता है और कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनको नहीं खाना चाहिए।

Eating these things can be dangerous during diabetes
किशमिश - फोटो : pixabay

किशमिश
डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स खाने से भी बचना चाहिए। खासकर किशमिश खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह ताजे फलों का कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। जहां एक कप अंगूर में महज 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है तो वहीं एक कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़कर 115 ग्राम हो जाती है। इस वजह से डायबिटीज मरीजों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।


 

Eating these things can be dangerous during diabetes
chiku - फोटो : file photo

चीकू
मधुमेह रोगियों को अपने आहार से चीकू को दूर ही रखना चाहिए। यह फल बहुत ही मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बढ़ा हुआ होता है। इसका सेवन करने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eating these things can be dangerous during diabetes
milk - फोटो : pixa

फैट मिल्क
दूध में पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा होती है। इस वजह से सभी व्यक्तियों को अपने आहार में दूध शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को फैट मिल्क से बचना चाहिए। फैट शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा सकता है। फुल फैट वाले दूध की जगह आप लो फैट वाले दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Eating these things can be dangerous during diabetes
Potato - फोटो : अमर उजाला

आलू
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, विटमिन सी, विटमिन बी, कॉपर, ल्यूटिन और मैंगनीज भरपूर मात्रा में उपल्बध होता है। आलू का सेवन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इतने गुणों से परिपूर्ण होने के बाद भी डायबिटीज के मरीजों के लिए ये नुकसानदायक होता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा के साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल भी ज्यादा होता है जो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ा देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed