फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी रात को खा रहे हैं देर से खाना तो हो जाएं अलर्ट, हो सकते हैं इन गंभीर बीमारियों का शिकार

Mon, 25 Feb 2019 12:18 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 25 Feb 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
eating late night bad for health
couple dinner

बदलती लाइफ स्टाइल के कारण कई लोग लेट नाइट डिनर करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक देर से भोजन करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। देर से खाना खाने से पाचन संबंधी कई बीमारियां होती हैं। शोधों से भी यह स्पष्ट हो चुका है कि लेट नाइट डिनर से पेट की बीमारियां होने का खतरा अधिक होता है। एक रिसर्च के मुताबिक यदि आप रात का खाना जल्दी खाते हैं तो बीमारियां होने की आशंका कम हो जाती हैं और काम करने की ऊर्जा बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं देर से खाना खाने के नुकसान और फायदे।

eating late night bad for health
late night dinner
डिनर जल्दी करने से शरीर को आराम करने का मौका मिलता है। देर रात तेज नमक खाना खाने से शरीर को ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। जल्दी डिनर करने से बॉडी क्लॉक को व्यवस्थित रखने में मदद मिलती है, जिससे नींद न आने की दिक्कत दूर होती है। 
eating late night bad for health
late night dinner

अगर देर रात खाना खाना आपकी मजबूरी है तो कोशिश कीजिए कि आपके खाने में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक हो। आप चाहें तो अपने डिनर में सब्जी और सलाद को प्रमुखता से शामिल कर सकते हैं। अगर आप रात को 9 बजे से पहले या सोने से 2 घंटे पहले डिनर करते हैं तो आपके शरीर में कई तरह के कैंसर की आशंका न के बराबर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
eating late night bad for health
late night dinner

आईएस ग्लोबल के एक अध्ययन के अनुसार। सोने के 2 घंटे पहले तक डिनर करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, वहीं जल्दी डिनर करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे दिल के रोगों का रिस्क कम होता है। सही समय पर डिनर करने से वह अच्छे से हजम हो जाता है और पेट दर्द, गैस और अपच की समस्या नहीं रहती। 

विज्ञापन
eating late night bad for health
breast cancer - फोटो : file photo

7 बजे के बाद वयस्कों को डिनर में भारी और गरिष्ठ खाना नहीं खाना चाहिए। देर से डिनर करने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स का खतरा बढ़ता है। जल्दी डिनर से अगले दिन नाश्ता भरपूर होता है। ऊर्जा बनी रहती है। जल्दी डिनर करने से ब्रेस्ट कैंसर की आशंका 20 फीसदी तक कम हो जाती है। तीन या चार घंटे सोने से पहले डिनर करने पर शरीर में पाचन क्रिया अच्छी तरह से होती है। रात का खाना दोपहर के भोजन की तुलना में हल्का होना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed