कब्ज की समस्या अधिकांश लोगों को बनी ही रहती है। बदलती जीवनशैली का ही यह प्रभाव है कि पेट से जुड़ी समस्या हो ही जाती है। यदि किसी को कब्ज होती है तो वो फिर लंबे समय तक परेशान रहता है क्योंकि किसी भी काम में मन नहीं लगता है। कई लोग कब्ज की समस्या को मिटाने के लिए कई प्रकार के उपचार करते हैं लेकिन समय के साथ ही उनका पेट और भी खराब होने लगता है। ऐसी स्थिति में आप फलों का सेवन करके भी कब्ज की समस्या का उपचार कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए कब्ज की समस्या में किस तरह के फलों का सेवन करना चाहिए।
इन फलों के सेवन से कब्ज में मिलेगी राहत, नहीं लेनी पड़ेगी दवाई
केला
घरों में आपने बड़े- बुजुर्गों के मुंह से अक्सर सुना होगा कि केला खाने से पेट सही रहता है। कब्ज होने पर भी बुजुर्ग केला खाने की सलाह देते हैं, उसके पीछे यह कारण है कि केले में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कि पेट में होने वाली गड़बड़ियों को दूर करता है। दिन में दो से तीन केले आपको खाना ही चाहिए। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है।
पपीता
पपीता पाचन तंत्र को सुचारू ढंग से चलाने में सहायता करता है। पपीता एक रेशेदार फल है जो कि आंतों को अच्छे से साफ करता है। आंतों में यदि कुछ फंस जाता है तो भी कब्ज होती है इसलिए पपीते के सेवन से आंत एकदम सही ढंग से काम करने लगती है। हालांकि दस्त की समस्या में पपीते का अधिक सेवन आपकी समस्या को और भी बढ़ा सकता है।
नाशपाती
नाशपाती एक मौसमी फल है, जो कि कई लोगों को पसंद होता है लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि नाशपाती पेट के लिए बहुत अच्छा फल है। नाशपाती में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कि पेट को साफ रखता है और सही ढंग से मल त्यागने में भी सहायता करता है लेकिन यदि आपको नाशपाती सूट नहीं होता है तो फिर इसका सेवन भूलकर भी न करें।
नाशपाती की ही तरह बेरी में भी पेक्टिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए यदि पेट खराब है तो बिना सोचे समझे आप बेरी का सेवन कर सकते हैं। बेरी स्वाद में भी अच्छी लगती है। यदि बच्चों को कब्ज हो जाती है, तो उन्हें दवा वगैरह खिलाने की बजाय आप बेरी खिलाएं। वे आराम से खाएंगे तो ही साथ ही बिना परेशान हुए उनकी पेट की समस्या भी दूर हो जाएगी।