फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किस तरह करना चाहिए खाने का सेवन 

Thu, 29 Apr 2021 06:05 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 29 Apr 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
eat food with this way for immumity boosting in hindi
पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें - फोटो : Pixabay

 

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 
हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता हमारे द्वारा लिए गए आहार पर निर्भर करती है इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि हम पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करें लेकिन बहुत जरूरी है कि हमें पता हो कि जो भोजन हम खा रहे है उसको खाने का तरीका, समय आदि किस प्रकार होना चाहिए क्योंकि यदि हमारे का तरीका थोड़ा भी डिस्टर्ब होता है तो हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने लगती है। अगली स्लाइड्स से जानिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किस तरह से खाने का सेवन किया जाना चाहिए। 

 

eat food with this way for immumity boosting in hindi
जितनी देर खाना चबता है, उसमें लार मिलती जाती है - फोटो : अमर उजाला

चबाकर खाएं
खाना जल्दबाजी में न खाएं। उसे पूरा चबा-चबाकर खाएं। खाना पेट में जाने से पहले हमारी लार से मिलता है। जितनी देर खाना चबता है, उसमें लार मिलती जाती है जो कि खाने को पचाने में सहायता करती है। खाना यदि ठीक से नहीं चबता है तो उसे पचाने के लिए अन्य अंगों को मेहनत करनी होती है और पहले ही वह चब जाता है तो आसानी से पचाया जा सकता है। ऐसा होने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित नहीं होती है। 

eat food with this way for immumity boosting in hindi
रस और कफ आसानी से भोजन को पचा लेंगे - फोटो : social media

पेट का एक तिहाई हिस्सा रखें खाली 
यदि आप चाहते हैं कि आप जो भी खाना खा रहे हैं, उससे संतुलित मात्रा में आपको पोषक तत्व मिलें ताकि आप रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो तो बहुत जरूरी है कि आप इतना खाना खाएं कि आपके पेट का एक-तिहाई हिस्सा खाली रहे। ऐसा होने पर पाचक रस और कफ आसानी से भोजन को पचा लेंगे और आपको सही मात्रा में रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले तत्व मिल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
eat food with this way for immumity boosting in hindi
कई बार शरीर में अधपचे खाने का रस रह जाता है - फोटो : social media

तय समय पर भोजन करें 
यदि आप लंबे समय तक भूखे रहते हैं या रोज अलग- अलग समय पर भोजन करते हैं, कभी जल्दी ,कभी देर से तो यह आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है क्योंकि कई बार शरीर में अधपचे खाने का रस रह जाता है जो कि दूसरी बार खाए खाने से मिल जाता है और शरीर को फिर बीमारियां आसानी से लग जाती हैं और रो-प्रतिरोधक क्षमता विकसित ही नहीं हो पाती है। 

विज्ञापन
eat food with this way for immumity boosting in hindi
आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करने लगेगा - फोटो : Pixabay

तुरंत उपाय करें 
यदि आपको सर्दी- जुकाम होता है और अदरक या हल्दी के सेवन से यह ठीक हो जाता है तो इसका अर्थ यह है कि यह आपके शरीर को सुूट कर रहा है, ऐसी स्थिति में अगली बार भी यह समस्या होने पर आपको जल्द ही इसका सेवन कर लेना चाहिए क्योंकि यदि आपने ऐसा नहीं किया और बीमारी को हल्के में लिया तो तय बात है कि ये आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करने लगेगा। 
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण-अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed