फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या वास्तव में फायदेमंद होते हैं ड्राई फ्रूट्स? अगली बार खाने से पहले जान लीजिए ये बातें

Sun, 23 Mar 2025 06:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Mar 2025 06:56 PM IST
सार

सूखे मेवे (नट्स) का सेवन लंबे समय से विटामिन्स और मिनरल्स के स्रोत के रूप में किया जाता रहा है। इसमें मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्वों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन
Dry Fruits Healthy Benefits and Their Side Effects Dry Fruits nuts Khane Ke fayde aur Nuksan
ड्राई फ्रूट्स और इसके फायदे - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। इसके लिए आहार विशेषज्ञ सभी लोगों को विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह देते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां- मौसमी फलों को शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसके साथ-साथ नट्स यानी सूखे मेवों का सेवन भी स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है।



पर क्या नट्स वास्तव में इतने लाभकारी होते हैं? क्या सभी लोग इसका बिना किसी चिंता के सेवन कर सकते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Dry Fruits Healthy Benefits and Their Side Effects Dry Fruits nuts Khane Ke fayde aur Nuksan
ड्राई फ्रूट्स खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना हैं ड्राई फ्रूट्स

सूखे मेवे (नट्स) का सेवन लंबे समय से विटामिन्स और मिनरल्स के स्रोत के रूप में किया जाता रहा है। सूखे मेवों में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्वों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में फायदेमंद पाया गया है। आंखों, हार्ट, कोलेस्ट्रॉल जैसे समस्याओं को कम करने, शरीर के फिटनेस को बेहतर बनाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी नट्स को फायदेमंद पाया गया है।

पर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए ये नट्स नुकसानदायक भी हो सकते हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना बहुत जरूरी है।

Dry Fruits Healthy Benefits and Their Side Effects Dry Fruits nuts Khane Ke fayde aur Nuksan
आंखों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Freepik.com

पहले नट्स खाने से होने वाले फायदे जान लीजिए

सूखे मेवों में मौजूद विटामिन्स-एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व कई प्रकार से सेहत को लाभ पहुंचाते हैं।

  • ज्यादातर सूखे मेवे विटामिन-ए से भरपूर होते हैं जो मोतियाबिंद की रोकथाम और आंखों की अन्य समस्याओं को बढ़ने से रोकने में फायदेमंद हो सकते हैं।
  • विटामिन-सी वाली चीजों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं  की रोकथाम में फायदेमंद पाया गया है।
  • सूखे मेवों में मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत को बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • अगर आप रोजाना मेवे खाते हैं तो ये ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से आपको बचाए रख सकता है।
  • गर्भावस्था में आयरन वाली चीजों का सेवन जरूरी माना जाता है। खुबानी और किशमिश से इस पोषक तत्व की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dry Fruits Healthy Benefits and Their Side Effects Dry Fruits nuts Khane Ke fayde aur Nuksan
शुगर लेवल बढ़ने का खतरा - फोटो : Freepik.com

नट्स के इन साइड इफेक्ट्स को भी जान लीजिए

नट्स के सेवन के वैसे तो कई लाभ हैं पर इसका अधिक सेवन या कुछ बीमारियों में कुछ प्रकार के नट्स खाना सेहत के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है। ज्यादातर सूखे मेवे में शर्करा, कार्ब्स और कैलोरी की अधिकता होती है। इसके कारण वजन और शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है।

  • डायबिटीज वाले लोगों को सूखे मेवों के सेवन को लेकर सावधान रहना चाहिए। किशमिश, अंजीर और खुबानी जैसे मेवों का अधिक सेवन शुगर लेवल को बढ़ाने वाला हो सकता है।
  • सूखे मेवों में फाइबर की उच्च मात्रा होती है। फाइबर वैसे तो पाचन के लिए बहुत जरूरी है पर इसका अधिक मात्रा में सेवन पाचन संबंधी समस्याओं जैसे पेट फूलने, गैस और पेट दर्द का कारण बन सकता है।
  • हाई शुगर वाले सूखे मेवों का अधिक सेवन दांतों में सड़न बढ़ाने वाला हो सकता है। 
विज्ञापन
Dry Fruits Healthy Benefits and Their Side Effects Dry Fruits nuts Khane Ke fayde aur Nuksan
ड्राई फ्रूट्स खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

फिर सूखे मेवे खाने चाहिए या नहीं?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण नट्स को आहार का हिस्सा बनाना बहुत जरूरी है। अगर इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि जिन लोगों को डायबिटीज या मोटापे की समस्या रही है उन्हें एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। कुछ नट्स शुगर और वेट बढ़ाने वाले हो सकते हैं। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed