फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: लिवर खराब होने के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, जानें कैसे कर सकते हैं बचाव

Wed, 05 Apr 2023 10:15 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 05 Apr 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
Health Tips: do not ignore these signs of liver damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

Health Tips: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर का मुख्य काम रक्त में मौजूद रासायनिक स्तरों को नियंत्रित करने के साथ पित्त नामक एक महत्वपूर्ण पाचक तरल का उत्पादन करना होता है। इसके अलावा खून को साफ करने और ग्लाइकोजन नामक शर्करा के रूप में ऊर्जा का भंडारण करने का काम भी लिवर का ही होता है। अब सोचिए आपके शरीर का इतना आवश्यक अंग अगर खराब हो जाए तो? लिवर खराब होने की समस्या व्यक्ति के मौत का कारण बन सकती है। समय रहते अगर इसके लक्षणों को पहचानकर उनका इलाज शुरू कर दिया जाए तो लिवर को खराब होने से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं किन संकेतों के आधार पर इसकी पहचान की जा सकती है, साथ ही इस गंभीर समस्या से बचने के क्या उपाय हो सकते हैं? 

Health Tips: do not ignore these signs of liver damage
liver

लिवर खराब होने से मतलब है कि यह अपने कार्यों को ठीक तरीके से नहीं कर पा रहा है। यह एक आपातकालीन स्थिति होती है, यानी कि रोगी को इसमें तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता होती है। तो क्या इसके लिए पहले से बचाव के कोई तरीके हो सकते हैं? इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लक्षणों के आधार पर इनकी पहचान करके बचाव को तरीकों को प्रयोग में लाया जा सकता है। जिन लोगों में लिवर खराब होने का डर होता है उन्हें खून की उल्टी आने, थकान, पीलिया और लगातार वजन कम होते रहने की समस्याओं का अनुभव होता है। ऐसी समस्याओं का अनुभव होते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

Health Tips: do not ignore these signs of liver damage
liver cirrhosis

लिवर खराब होने के कारण?
आमतौर पर जिन लोगों को हेपेटाइटिस बी, लिवर सिरोसिस जैसी बीमारियां होती हैं, उनमें लिवर खराब होने का खतरा ज्यादा होता है। इसके अलावा अल्कोहल या कुछ दवाओं के ज्यादा सेवन करने से भी लिवर खराब होने का डर होता है। विशेषज्ञों की मानें तो लिवर के खराब होना की समस्या को विकसित होने में एक साल से अधिक का समय लग सकता है। लिवर के कमजोर होने के साथ ही स्थिति गंभीर होती जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: do not ignore these signs of liver damage
शराब - फोटो : डेमो

इससे कैसे बचा जा सकता है?

जिन लोगों में लिवर की बीमारी हो या उनमें लिवर खराब होने के लक्षण नजर आ रहे होते हों डॉक्टर सबसे पहले उन्हें शराब का सेवन न करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा ऐसे रोगियों को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है। ऐसे रोगियों को खाने में नमक की मात्रा को कम करने के साथ रेड मीट, चीज और अंडों का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है। 

----------------
 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed