फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज के मरीजों को लाइफस्टाइल में जरूर करने चाहिए ये बदलाव, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Fri, 03 Sep 2021 04:26 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 03 Sep 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
diabetes diet sugar patients should make these changes in lifestyle of diabetes patients
डायबिटीज पेशेंट्स का लाइफस्टाइल - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav 



डॉ. अंबिका प्रसाद यादव 
इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट, उजाला सिग्नस अस्पताल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


डायबिटीज एक बेहद ही खतरनाक बीमारी है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि अक्सर लोगों को इसके लक्षणों का पता नहीं चल पाता है। वैसे शरीर में होने वाले कुछ बदलावों से इसकी पहचान करना आसान है, लेकिन इसके बावजूद कई लोग इसे अनदेखा करने की गलती कर देते हैं, जो आगे चलकर उनके लिए जानलेवा भी साबित हो जाती है। दरअसल, इस बीमारी में मरीजों को अपना शुगर लेवल नियंत्रण में रखने की जरूरत होती है, वरना कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान और जीवनशैली को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस बीमारी में किन चीजों का सेवन फायदा दे सकता है और कौन सी चीजें नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसके बारे में तो हर किसी को जानकारी होनी ही चाहिए। 

diabetes diet sugar patients should make these changes in lifestyle of diabetes patients
अलसी के बीज - फोटो : iStock

डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? 

  • सूरजमुखी के बीज
  • कद्दू के बीज 
  • अलसी के बीज 
  • तिल के बीज 
  • टोफू, पालक, अखरोट, सोया 
diabetes diet sugar patients should make these changes in lifestyle of diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज में क्या नहीं खाना चाहिए? 

  • चीनी 
  • गुड़
  • आइसक्रीम 
  • चॉकलेट 
  • हलवा 
  • मिठाईयां, जैसे- लड्डू, जलेबी, गुलाब जामुन आदि 
विज्ञापन
विज्ञापन
diabetes diet sugar patients should make these changes in lifestyle of diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जीवनशैली में लाएं ये बदलाव 

  • आमतौर पर कई लोगों की यह आदत होती है कि वे खाना खाने के बाद तुरंत बिस्तर पर लेट जाते हैं। ये आदत बहुत नुकसानदायक होती है। खासकर डायबिटीज के मरीजों को तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, बल्कि खाना खाने के बाद उन्हें कम से कम 15 मिनट तो टहलना ही चाहिए। विशेषज्ञ कहते हैं कि शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
diabetes diet sugar patients should make these changes in lifestyle of diabetes patients
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • डायबिटीज के मरीजों को किसी भी हाल में नाश्ता करना नहीं भूलना चाहिए। 
  • रात को जल्दी सो जाएं और सुबह जल्दी उठें। 
  • ज्यादा नमक युक्त खाद्य पदार्थ न खाएं। 
  • उचित मात्रा में पानी पिएं। 
  • अधिक चिंता या तनाव से दूर रहें। 

नोट: डॉ. अंबिका प्रसाद यादव, वाराणसी के उजाला सिग्नस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट हैं। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में एमबीबीएस और एमडी किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed