फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: मसालों की डिब्बी में रखा जीरा सेहत के लिए क्यों है इतना खास? जानिए इसके फायदे

Tue, 29 Sep 2026 08:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 29 Sep 2026 08:40 AM IST
सार

जीरा भारतीय रसोई का आम मसाला है, लेकिन इसमें मौजूद प्राकृतिक यौगिकों के कारण इसके कई संभावित स्वास्थ्य लाभ देखे गए हैं। यह पाचन, मेटाबॉलिज्म, त्वचा और ब्लड शुगर से जुड़े स्वास्थ्य में लाभकारी पाया गया है।

विज्ञापन
Cumin Benefits From Digestion to Blood Sugar jeera khane ke fayde in hindi
जीरा से होने वाले फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

भारतीय रसोई में जीरा एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए सदियों से होता आया है। लेकिन इसके फायदे स्वाद से बढ़कर कहीं ज्यादा हो सकते हैं। 



पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी जीरे को कई स्वास्थ्य समस्याओं में उपयोगी माना गया है। मेडिकल साइंस में भी जीरे में मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिकों के संभावित लाभ पर अध्ययन किया गया है। जीरे में ऐसे जैव सक्रिय तत्व पाए जाते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण हो सकते हैं। यही वजह है कि इसे पाचन तंत्र, मेटाबॉलिज्म, त्वचा और ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद पाया गया है। 

क्या आप रोजाना जीरे का सेवन करते हैं?

Cumin Benefits From Digestion to Blood Sugar jeera khane ke fayde in hindi
कब्ज की समस्या में जीरा - फोटो : Freepik.com

पाचन के लिए मददगार हो सकता है जीरा

जीरे का इस्तेमाल लंबे समय से पेट से जुड़ी परेशानियों में किया जाता रहा है। खासतौर पर गैस, अपच और पाचन संबंधी दिक्कतों में जीरे का पानी या इसका अर्क पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। कुछ अध्ययनों में जीरे के सेवन से पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने वाले प्रभाव भी देखे गए हैं।
 

  • जीरे में थाइमोल नामक यौगिक होता है, जो पाचन से जुड़े ग्रंथियों के स्राव को बढ़ाने में भूमिका निभा सकता है। 
  • इससे भोजन को पचाने में सहायता मिल सकती है। 
  • हालांकि, दस्त या लंबे समय से बनी पाचन संबंधी समस्याओं में केवल जीरे पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है।
     
Cumin Benefits From Digestion to Blood Sugar jeera khane ke fayde in hindi
वेट लॉस के लिए जीरा - फोटो : Freepik.com

वजन घटाने की कोशिश में भी आ सकता है काम

वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के बीच जीरे का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। जीरे में कई जैव ऐसे यौगिक मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म और शरीर में फैट बर्न करने में प्रभावी पाए गए हैं।

  • अध्ययनों में जीरे के सेवन से शरीर की फैट और वजन को नियंत्रित करने वाले  लाभ देखे गए हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और इंफ्लेमेशन कम करने वाले गुण भी होते हैं। 
  • संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद के साथ आहार में जीरा को शामिल करना वजन कंट्रोल करने में बेहतर लाभ दे सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cumin Benefits From Digestion to Blood Sugar jeera khane ke fayde in hindi
जीरा के फायदे - फोटो : Freepik.com

त्वचा के लिए भी फायदेमंद 

जीरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। इसी वजह से जीरे को त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जाता है। जीरे के पानी को लेकर अध्ययनों में दावा किया जाता रहा है कि ये मुंहासों और त्वचा संक्रमण से बचाव में मदद कर सकता है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि लिए और अधिक अध्ययनों की जरूरत है।

विज्ञापन
Cumin Benefits From Digestion to Blood Sugar jeera khane ke fayde in hindi
डायबिटीज के खतरे - फोटो : Freepik.com

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में लाभ

जीरे के सेवन को ब्लड शुगर करने वाला पाया गया है। अध्ययनों में जीरे के सेवन से इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया और रक्त शर्करा के स्तर पर सकारात्मक असर देखे गए हैं।

जीरे में मौजूद कुछ यौगिक ब्लड शुगर के नियंत्रण में भूमिका निभा सकते हैं। डायबिटीज से जुड़े पशु अध्ययनों में भी इसके संभावित हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव देखे गए हैं। हालांकि, इंसानों में इसके प्रभाव और सही मात्रा को लेकर अभी और शोध की जरूरत है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed