कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले दुनियाभर में लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। भारत में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार कर चुका है। हालांकि इसमें करीब 50 हजार मरीज ठीक भी हो चुके हैं। लॉकडाउन 4.0 में बहुत सारी ढील दी गई है। सरकार द्वारा दी गई छूट पर शर्तों के साथ गतिविधियां भी बढ़ी है। ऐसे में लोगों को और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। कोरोना वायरस के नए लक्षण भी सामने आ रहे हैं। एक तरफ गर्मी बढ़ रही है तो बीच-बीच में देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश भी हो जा रही है। ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आकाशवाणी के एक कार्यक्रम में आरएमल अस्पताल, नई दिल्ली के जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. एके वाष्णेय ने कोरोना से जुड़े ऐसे ही कई सवालों के जवाब दिए।
{"_id":"5ec7c8428ebc3e90796000b1","slug":"covid-19-updates-india-today-all-you-need-to-know-about-coronavirus-causes-symptoms-prevention-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या ब्लड या यूरिन से भी फैलेगा कोरोना, बारिश में बढ़ेगा संक्रमण? जानें 8 जरूरी सवालों के जवाब","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
क्या ब्लड या यूरिन से भी फैलेगा कोरोना, बारिश में बढ़ेगा संक्रमण? जानें 8 जरूरी सवालों के जवाब
Fri, 22 May 2020 07:04 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 22 May 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Causes and Prevention
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना के नए लक्षण भी सामने आए हैं
- फोटो : Pexels
शरीर पर चकत्ते जैसे कोरोना के कुछ नए लक्षण भी सामने आए हैं...
- कई बार शरीर पर लाल रंग के चकत्ते या निशान आते हैं। डायरिया, मिर्गी के दौरे या ब्रेन से जुड़ी समस्या में भी ऐसा होता है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में ऐसे बहुत कम मामले हैं। 90 फीसदी संक्रमित लोगों को बुखार तो होता ही है। गंभीर लक्षण नजर आएं तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
बारिश में वायरल संक्रमण बढ़ने की कितनी संभावना?
- बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी होना सामान्य बात है। राइनोवायरस, इंफ्लूएंजा और ह्यूमन कोरोना जैसे वायरस के कारण भी सर्दी, खांसी और जुकाम होता है। कुछ ऐसे वायरस होते हैं जो गले तक पहुंच जाते हैं और खांसी-जुकाम हो जाता है। कोरोना वायरस के लक्षण भी कुछ ऐसे ही दिखते हैं। इसलिए बचाव के लिए सावधानियां बरतनी जरूरी है। कोरोना के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग लोग
- फोटो : Pixabay
कोमोरबिडिटी क्या है, संक्रमण का कितना खतरा?
- कोमोरबिडिटी से मतलब है कि जिन्हें पहले से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, एचआईवी, कैंसर और फेफड़े की समस्या जैसी कोई गंभीर बीमारी हो। ऐसे लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। वायरस उनके फेफड़ों तक जल्दी पहुंच जाता है और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसलिए ऐसी बीमारियों वाले लोगों के साथ बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को भी ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
साबुन से हाथ धोने से वायरस बाहर निकल जाता है
- फोटो : Social Media
सैनिटाइजर इस्तेमाल करें या साबुन?
- कोरोना वायरस के ऊपर की परत वसा होने के कारण चिकनाई वाली होती है। साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोने से वायरस बाहर निकल जाता है। लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह हैं, जहां साबुन-पानी उपलब्ध नहीं है, या फिर वॉशरूम जाना संभव नहीं तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।