फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Study: कोरोना पर इस नए अध्ययन ने दुनिया को चौंकाया, दावा- संक्रमण से उम्र का सीधा नाता नहीं

Tue, 13 Oct 2020 03:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Covid 19 Death Toll Age Wise Trends, Know Here coronavirus and age have no connection, this study may Surprise you
Coronavirus - फोटो : Pixabay

कोरोना संक्रमण को लेकर अब दुनियाभर के विभिन्न देशों में सैकड़ों शोध अध्ययन और सर्वेक्षण हो चुके हैं। पूर्व में हुए कई अध्ययनों में यह बात बताई जा चुकी है कि कोरोना वायरस उम्र के अनुसार असर करता है। कुछ अध्ययनों में यह भी देखा गया है कि कोरोना से होनेवाली मौतें भी व्यक्ति के उम्र पर निर्भर करती हैं। लेकिन हाल ही में हुए एक नए शोध अध्ययन ने दुनिया को चौंका दिया है। इस नए अध्ययन में पाया गया कि किसी व्यक्ति की उम्र से यह तय नहीं किया जा सकता कि कोविड-19 के लिए जिम्मेदार सार्स-कोव-2 से उसके संक्रमित होने की कितनी आशंका है। हालांकि इसमें यह भी कहा गया है कि उसके लक्षणों का विकास, बीमारी की तीव्रता और मृत्यु-दर आदि बहुत कुछ उम्र पर निर्भर है।

Covid 19 Death Toll Age Wise Trends, Know Here coronavirus and age have no connection, this study may Surprise you
Coronavirus - फोटो : iStock

अध्ययन में दिखाया गया है कि बुजुर्ग लोगों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण ज्यादा विकसित होते हैं और उनमें मृत्युदर ज्यादा होती है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए जापान, स्पेन और इटली के उपलब्ध आंकड़ों का इस्तेमाल किया और दिखाया कि कोविड-19 से ग्रस्त होने की आशंका का उम्र से कोई लेना देना नहीं है जबकि कोविड-19 के लक्षण, तीव्रता और मृत्युदर उम्र पर निर्भर करती हैं।

Covid 19 Death Toll Age Wise Trends, Know Here coronavirus and age have no connection, this study may Surprise you
Coronavirus prevention - फोटो : iStock

‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ नामक रिसर्च जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक बुजुर्ग लोगों की मृत्यु के पीछे दो कारक हो सकते है। 

  • पहला- अपनी बढ़ी उम्र के कारण उनके संक्रमित होने की आशंका कितनी है, जो कई मामलों में नजर आई है।
  • दूसरा- बीमारी के गंभीर स्वरूप से उनके प्रभावित होने की संभावना कितनी है जो मृत्युदर में परिलक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19 Death Toll Age Wise Trends, Know Here coronavirus and age have no connection, this study may Surprise you
Coronavirus Impact - फोटो : iStock/Amar Ujala

शोधकर्ताओं ने कहा कि कोविड-19 के लिए इन कारकों को पूरी तरह से नहीं समझा गया है। शोधकर्ताओं ने कहा कि मृत्युदर में व्यापक असमानता के बावजूद, मृत्युदर में उम्र वितरण, प्रति आयुवर्ग मौत की आनुपातिक संख्या, इन देशों के लिए समान थी। शोधकर्ताओं ने अलग-अलग स्थितियों में प्रत्येक आयुवर्ग के लिये सुग्राह्यता की गणना के लिए एक गणितीय मॉडल विकसित किया।

विज्ञापन
Covid 19 Death Toll Age Wise Trends, Know Here coronavirus and age have no connection, this study may Surprise you
कोरोना वायरस मरीज(फाइल फोटो) - फोटो : PTI

शोधकर्ताओं ने इटली, स्पेन और जापान के आंकड़ों का इस्तेमाल उम्र, सुग्राह्यता और तीव्रता के बीच किसी संबंध के निर्धारण के लिये किया क्योंकि इन देशों में आंकड़े अच्छी तरह से दर्ज और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि मई 2020 में प्रति एक लाख लोगों पर मौत की संख्या, इटली के लिए 382.3, स्पेन के लिए 507.2 और जापान के लिए 13.2 थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed