डॉ सिद्धार्थ गुप्ता
{"_id":"6086495f8ebc3ebf423be888","slug":"coronaviurs-update-how-you-can-take-care-of-yourself-while-taking-care-of-a-patient-suffering-from-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे करें खुद का बचाव: कर रहे हैं कोरोना मरीज की देखभाल, तो इन पांच बातों का रखें खास ख्याल","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ऐसे करें खुद का बचाव: कर रहे हैं कोरोना मरीज की देखभाल, तो इन पांच बातों का रखें खास ख्याल
Mon, 26 Apr 2021 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
कोरोना मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मरीज की जांच करते डॉक्टर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
उचित दूरी बनाकर रखिए
- अगर आपका मरीज अस्पताल में भर्ती है, तो फिर आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आपको उससे उचिन दूरी बनाकर रखनी है। यही नहीं, अस्पताल में तो कोरोना से संक्रमित हुए काफी मरीज होते हैं। ऐसे में आपको अपना काफी ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। कुछ भी हो जाए आपको सावधानी बरतनी है, और मरीज से उचित दूरी बनाकर रखनी है।
कोरोना मरीज(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
वहीं, अगर आपका मरीज घर पर ही है, तो आपको मरीज के सीधे संपर्क में नहीं जाना है। बल्कि आपको कम से कम छह फीट की दूरी बनाकर रखनी है। आप उन्हें खाना दे रहे हैं, दवाईयां दे रहे हैं आदि कुछ भी दे रहे हैं, तो ये सब आपको दूर से देना चाहिए। मरीज के सामान और अपने सामान को बिल्कुल अलग रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सैनिटाइजर का इस्तेमाल
- आप मरीज के साथ चाहें अस्पताल में हैं या फिर घर पर। इन दोनों ही स्थिति में आपको सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना है। समय-समय पर साबुन या हैंडवाश से अपने हाथों को अच्छे से धोएं। साथ ही अपने हाथों को सैनिटाइजर से भी जरूर साफ करें। अगर आप किसी मरीज की देखभाल नहीं कर रहे हैं, तब भी आपको अपने हाथों को सैनिटाइजर से साफ करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मास्क पहनें
- आपको इस बात को अच्छे से समझ लेना चाहिए कि अगर कोरोना वायरस से बचना है, तो हमें मास्क जरूर पहनना होगा। आप अस्पताल में हैं, कहीं बाहर गए हैं, किसी से मिल रहे हैं आदि। तो आपको मास्क जरूर पहनना चाहिए। यही नहीं, कोरोना की इस दूसरी लहर को देखकर डॉक्टर डबल मास्क पहनने की भी सलाह दे रहे हैं।