फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: कोरोना वैक्सीन पर इस देश को मिली बड़ी कामयाबी, 27 जुलाई से 30 हजार लोगों पर करेगा परीक्षण

Wed, 15 Jul 2020 01:51 PM IST
सोनू शर्मा बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update US First Covid 19 vaccine poised for final testing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अमेरिका में टेस्ट की गई पहली कोविड-19 वैक्सीन से लोगों के इम्युन को वैसा ही फायदा पहुंचा है जैसा कि वैज्ञानिकों ने उम्मीद की थी। अब इस वैक्सीन का अहम ट्रायल किया जाना है। अमेरिका के शीर्ष विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फाउची ने कहा, 'आप इसे कितना भी काट-छांट कर देखो तब भी ये एक अच्छी खबर है।'



इस खबर को अंग्रेजी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी प्रकाशित किया है। इसके ट्रायल से जुड़ी सूचना clinicaltrials.gov पर पोस्ट की गई है। इसे लेकर अभी स्टडी जारी है और अक्तूबर 2022 तक चलेगी। नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ और मोडेरना इंक में डॉ. फाउची के सहकर्मियों ने इस वैक्सीन को विकसित किया है। 

Coronavirus vaccine update US First Covid 19 vaccine poised for final testing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब 27 जुलाई से इस वैक्सीन का सबसे अहम पड़ाव शुरू होगा। तीस हजार लोगों पर इसका परीक्षण किया जाएगा और पता किया जाएगा कि क्या ये वैक्सीन वाकई कोविड-19 से मानव शरीर को बचा सकती है। मंगलवार को शोधकर्ताओं ने 45 लोगों पर किए गए टेस्ट के नतीजे जारी किए। इनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इन वॉलंटियर्स के शरीर में न्यूट्रालाइजिंग एंटीबॉडी विकसित हुई हैं। ये एंटीबॉडी इंफेक्शन को रोकने के लिए अहम होते हैं।

रिसर्च टीम ने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में लिखा है कि वैक्सीन लेने वाले वॉलंटियर के रक्त में उतने ही एंटीबॉडी मिले हैं जितने कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों के शरीर में मिलते हैं। शोध का नेतृत्व करने वाली सिएटल के केसर परमानेंट वॉशिंगटन रिसर्च इंस्टिट्यूट से जुड़ीं डॉ. लीसा जैकसन कहती हैं, परीक्षण में आगे बढ़ने और ये पता करने के लिए कि क्या ये वैक्सीन वाकई में इंफेक्शन से बचा सकती है, ये जरूरी बिल्डिंग ब्लॉक है। 

Coronavirus vaccine update US First Covid 19 vaccine poised for final testing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अभी कोई गारंटी नहीं है कि अंतिम नतीजे कब मिलेंगे, लेकिन सरकार को उम्मीद है कि साल के अंत तक ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। वैक्सीन विकसित करने के लिए लिहाज से देखा जाए तो ये रिकॉर्ड स्पीड है। इस वैक्सीन के दो टीके दिए जाएंगे, जिनके बीच एक महीने का फासला होगा। इस वैक्सीन को कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है। लेकिन शोध में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने फ्लू जैसा रिएक्शन दर्ज किया है। ऐसा दूसरी वैक्सीन के साथ होना असामान्य बात नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update US First Covid 19 vaccine poised for final testing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

टीकाकरण के बाद सिर दर्द, ठंडा महसूस करना, बुखार आना या टीके की जगह दर्द होना आम बात है। जिन तीन प्रतिभागियों को अधिक मात्रा में डोज दी गई थी, उनमें ये रिएक्शन अधिक गंभीर थे। अब उस मात्रा का परीक्षण नहीं किया जा रहा है। कुछ रिएक्शन कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण जैसे ही हैं, लेकिन वो अस्थायी हैं। ये एक दिन तक रहते हैं और टीका लगाए जाने के तुरंत बाद दिखने शुरू हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update US First Covid 19 vaccine poised for final testing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

वांडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर से जुड़े शोधकर्ता डॉ. विलियम शाफनर कहते हैं कि ये कोरोना जैसी महामारी से सुरक्षा की छोटी सी कीमत है। डॉ. शाफनर इस शोध से जुड़े हुए नहीं हैं। उन्होंने वैक्सीन के शुरुआती नतीजों को अच्छा कदम बताया है। उन्हें उम्मीद है कि दवा के अंतिम ट्रायल से पता चल सकेगा कि ये सुरक्षित और प्रभावी है या नहीं। ये नतीजे अगले साल की शुरुआत तक मिल जाएंगे। शाफनर कहते हैं कि ये शानदार होगा, बशर्ते सब कुछ अपने समय पर हो। मंगलवार को शुरुआती नतीजे आने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में मोडेरना इंक के शेयरों के दाम पंद्रह प्रतिशत तक बढ़ गए। 

अमेरिका के मैसाचुसेट्स के कैंब्रिज स्थित इस कंपनी के शेयर इस साल चार गुणा तक बढ़ गए हैं। मंगलवार को जो शोध नतीजे जारी किए गए हैं, उसमें सिर्फ युवा शामिल थे। आगे होने जा रहे टेस्ट में बुजुर्गों को भी शामिल किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित बुजुर्ग ही हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed