कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी दुनिया को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार है। दुनिया के कई देश इसके लिए प्रयासरत हैं। भारत समेत कई देशों में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है और कई जगहों से सकारात्मक खबरें आ रही है। भारत की चार वैक्सीन के शुरुआती नतीजे अच्छे आए हैं, जिनका ट्रायल एडवांस स्टेज में है। चीन, अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में भी ट्रायल के सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में वैक्सीन को लेकर किसी भी देश से खुशखबरी आ सकती है। आइए जानते हैं कि वैक्सीन को लेकर किस देश में क्या अपडेट स्थिति है।
{"_id":"5ed765380ceadc34b6070a74","slug":"coronavirus-vaccine-trial-latest-news-today-developments-of-covid-19-vaccine-from-india-and-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine: भारत, अमेरिका, ब्रिटेन,चीन, रूस समेत अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन को लेकर क्या है अपडेट","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Corona Vaccine: भारत, अमेरिका, ब्रिटेन,चीन, रूस समेत अन्य देशों में कोरोना वैक्सीन को लेकर क्या है अपडेट
Wed, 03 Jun 2020 03:50 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 03 Jun 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
वैक्सीन ने बढ़ाई उम्मीद
- फोटो : Amar Ujala
भारत: 14 में से चार वैक्सीन ने बढ़ाई उम्मीद
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बीते 28 मई को एक साक्षात्कार में कहा था कि देश में कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए 14 कंपनियां जुटी हैं। इनमें से चार कंपनियों की वैक्सीन प्री-क्लिनिकल ट्रायल के एडवांस स्टेज में है। 10 वैक्सीन को बायोटेक्नोलॉजी विभाग से फंडिंग देने की सिफारिश की गई है। पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेश जाधव के मुताबिक, कंपनी वैक्सीन के लिए पांच तरीकों पर काम कर रही है।
वैक्सीन के नतीजे सकारात्मक
- फोटो : अमर उजाला
भारत बायोटेक: वैक्सीन पर पूरा भरोसा
- भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से विकसित वैक्सीन ने भी पिछले दिनो पॉजिटिव डेवलपमेंट दिखाया है। कंपनी के सीईओ डॉ. कृष्ण मोहन एला का कहना है कि वह खुद एक वैज्ञानिक हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वैक्सीन के नतीजे सकारात्मक होंगे। उन्होंने कहा है कि आने वाला एक महीना बहुत महत्वपूर्ण है। उम्मीद है कि वैक्सीन कोरोना के खिलाफ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को तैयार करने में कारगर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vaccine
अमेरिका: मॉडर्ना वैक्सीन ट्रायल के दूसरे दौर में
- अमेरिका के बोस्टन स्थित बायोटेक कंपनी मॉडर्ना ने भी बड़ी उम्मीद दिखाई है। मई के तीसरे हफ्ते में वैक्सीन के पहले फेज के ट्रायल से जुड़ी अच्छी खबर आई थी। जिन पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया था, उनके शरीर में उम्मीद से कहीं ज्यादा इम्यूनिटी बढ़ी, जबकि साइडइफेक्ट मामूली थे। Moderna Inc. कंपनी ने कहा है कि वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल दूसरे दौर में है। अब 600 लोगों में दो अलग-अलग डोज की वैक्सीन टेस्ट की जाएगी। वहीं, तीसरे फेज में 30 हजार लोगों पर ट्रायल जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
coronavirus vaccine in China
- फोटो : Social Media
चीन: 100 मिलियन डोज तैयार करने का लक्ष्य
- चीनी सरकार को उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक उनकी वैक्सीन बाजार में उतरने को तैयार होगी। चीन की राजधानी बीजिंग स्थित बायोटेक कंपनी सिनोवेक ने दावा किया है कि वह वैक्सीन बनाने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी है। कंपनी ने वैक्सीन के 100 मिलियन डोज तैयार करने का लक्ष्य रखा है। दावा है कि उसकी वैक्सीन 99 फीसदी सफल होगी, लेकिन फिलहाल समस्या ये है कि उसे ट्रायल के मरीज ही नहीं मिल रहे। इसके लिए कंपनी ने ब्रिटेन से संपर्क किया है।