डॉक्टर विपिन जैन
बच्चों की सुरक्षा: कोरोना की दूसरी लहर में बच्चों का रखें खास ध्यान, ये कुछ तरीके आ सकते हैं काम
घर का खाना दें
- आमतौर पर देखा जाता है कि बच्चों को घर का खाना पसंद नहीं होता है, और वो बाहर का खाना खाना काफी पसंद करते हैं। लेकिन इस कोरोना काल में आपको अपने बच्चों को घर का पौष्टिक और हेल्दी खाना ही देना है। बच्चों को समझना होगा कि मौजूदा समय में बाहर का खाना छोड़कर उन्हें घर पर बना हेल्दी खाना खाना है।
शादी-पार्टी से दूर रखें
- भले ही ये कोरोना काल है, लेकिन कई परिवारों में कम लोगों की मौजूदगी में शादी-पार्टियां हो रही हैं। लेकिन आपको ये बात ध्यान देनी है कि आपको बच्चों को इन शादी-पार्टी से दूर रखना है। बच्चे छोटे होते हैं, और ऐसी जगहों पर हर वक्त उनका ध्यान देना मुश्किल होता है। इसलिए ऐसे समय में बच्चों को घर पर रखना ही बेहतर होगा।
इम्यूनिटी बूस्ट की खुराक दें
- आप घर पर बच्चों के लिए कुकीज तैयार करते हैं, इसमें आप काजू, कद्दू के बीज, गुड़, अदरक, अखरोट, सौंफ, दालचीनी, हल्दी और शहद डाल सकते हैं। ये चीजें बच्चों की इम्यूनिट बूस्ट करने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा आप बच्चों को फलों या सब्जियों का जूस पिला सकते हैं।
घर से बाहर न जाने दें
- आपको ये ध्यान देना है कि आपको बच्चों को घर के बाहर लेकर नहीं जाना है। आप चाहे घर का सामान लेने जा रहे हैं या फिर किसी जरूरी काम से घर से बाहर जा रहे हैं। तो ऐसे में आपको बच्चों को अपने साथ या अकेले बाहर नहीं जाने देना है। पार्क में खेलना, दोस्तों से मिलना आदि चीजों को आपको कुछ समय के लिए बंद करना होगा।
नोट: डॉक्टर विपिन जैन बाल रोग विशेषज्ञ हैं, और एक जाना-माना नाम है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।