फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से ठीक हुए लोगों को हो रही है दिमागी और हार्ट-किडनी से जुड़ी बीमारी, लक्षण से लेकर बचाव तक यहां जानें सबकुछ

Thu, 13 May 2021 12:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 May 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update People recovering from coronavirus are getting heart kidney and brain disease these are symptoms and ways of prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉक्टर अल्केश जैन


वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ 
मेदांता अस्पताल, इंदौर

कोरोना वायरस महामारी से हर दिन काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, इस वायरस को मात देकर भी काफी लोग अपने घर लौट रहे हैं। लेकिन देखा जा रहा है कि जो लोग कोरोना वायरस से ठीक हो रहे हैं, उनमें से कई लोग हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा रहे हैं। यही नहीं, कोरोना से ठीक होने के बाद कई लोग मानसिक बीमारी से भी जूझ रहे हैं। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल घूम रहे हैं कि आखिर कोरोना से ठीक होने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचने के लिए क्या कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

coronavirus update People recovering from coronavirus are getting heart kidney and brain disease these are symptoms and ways of prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये हैं बीमारी और लक्षण:-

किडनी में इंफेक्शन

  • काफी वजन कम होना, टखने और पैर में सूजन आना, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर का बढ़ना, भूख कम लगना, खराब पाचन और बहुत ज्यादा पेशाब आना या पेशाब के रंग में बदलाव होना किडनी में इंफेक्शन के लक्षण हैं।
coronavirus update People recovering from coronavirus are getting heart kidney and brain disease these are symptoms and ways of prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हार्ट अटैक, ब्लड क्लॉट और मानसिक बीमारी

  • व्यक्ति के सीने में दर्द होना, पसीना आना, काफी ज्यादा थकान महसूस होना और सांस लेने में तकलीफ होना हार्ट अटैक और ब्लड क्लॉट के लक्षण हैं। वहीं, नींद न आना, ज्यादा नींद आना, माइग्रेन होना और पेन किलर दवा लेने के बाद भी दर्द नहीं जाना मानसिक बीमारी के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update People recovering from coronavirus are getting heart kidney and brain disease these are symptoms and ways of prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायिबटीज हाइपरग्लाइसेमिया और ब्लैक फंगस

  • कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं। इसमें डायिबटीज हाइपरग्लाइसेमिया और ब्लैक फंगस है। इन बीमारियों के लक्षण ये होते हैं कि, जब आपको बार-बार प्यास लगती है, अक्सर भूख लगने का एहसास होना, धुंधला दिखाई देना, स्किन पर दाग-धब्बे होना और हाथ पैरों का सुन्न पड़ जाना। ये सभी इन तीनों बीमारियों के लक्षण होते हैं।
विज्ञापन
coronavirus update People recovering from coronavirus are getting heart kidney and brain disease these are symptoms and ways of prevention
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे हो सकते हैं जल्दी ठीक

  • वैसे तो कोरोना से संक्रमित हुए मरीज को ठीक होने में कम से कम दो-तीन सप्ताह का समय लगता है। लेकिन अगर आप खाने में अच्छा आहार लेते हैं और रोजाना व्यायाम और योग करते हैं तो आपको इस बीमारी से जल्दी ठीक होने में मदद मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed