फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरी लहर अलर्ट: क्या बुखार, खांसी और गले में खराश, कोरोना है या फिर फ्लू? यहां समझें आसान शब्दों में

Mon, 19 Jul 2021 04:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update Is fever cough and sore throat coronavirus or flu know the difference
corona patient - फोटो : istock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया, और अब भी इसका कहर जारी है। बस अंतर इतना है कि कहीं ये वायरस कम असर दिखा रहा है, तो कहीं काफी ज्यादा। बात भारत की करें, तो यहां वायरस की दूसरी लहर आई और अब धीरे-धीरे ये खत्म हो रही है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है, क्योंकि विशेषज्ञ तीसरी लहर आने की चेतावनी पहले ही दे चुके हैं और माना जा रहा है कि जल्द ही ये लहर आ सकती है। इन सबके बीच लोगों को बुखार आ रहे हैं, खांसी हो रही है और गले में खराश जैसी दिक्कतें भी हो रही हैं, जिसके बाद लोग ये सोच रहे हैं कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। लेकिन यहां ये समझना जरूरी है कि क्या आप कोरोना से संक्रमित हुए हैं या फिर फ्लू से। हालांकि, लक्षण दिखते ही कोरोना की जांच कराना सबसे बेहतर विकल्प है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कोरोना और फ्लू के बीच क्या अतंर है।

Coronavirus update Is fever cough and sore throat coronavirus or flu know the difference
corona patient - फोटो : istock

कोरोना और फ्लू में ये हैं अंतर

-सर्दी, जुकाम या फ्लू होने के लक्षण आमतौर पर एक से चार दिनों के अंदर दिखने लगते हैं, जबकि कोरोना के लक्षण दिखने में एक से 14 दिनों का समय लग जाता है

-जहां एक तरफ कोरोना वायरस के लक्षण धीरे-धीरे बढ़ते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ फ्लू के लक्षण अचानक दिखने लगते हैं

Coronavirus update Is fever cough and sore throat coronavirus or flu know the difference
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-कोरोना से संक्रमित होने पर स्वाद लेने और सूंघने की क्षमता चली जाती है, लेकिन फ्लू के दौरान सूंघने में दिक्कत हो सकती है, लेकिन पूरी तरह से क्षमता नहीं जाती है

-फ्लू आमतौर पर 4 से 6 दिन के अंदर चला जाता है, लेकिन कोरोना 14 दिन के बाद ही जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update Is fever cough and sore throat coronavirus or flu know the difference
कोरोना वायरस - फोटो : iStock

क्या कदम उठाएं:-

-अगर आपको ऊपर बताएं गए लक्षण महसूस होते हैं, तो सबसे पहले आपको खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए

-खुद को सबसे अलग करके एक कमरे में रहना चाहिए, और टेस्ट करवाने के लिए कदम आगे बढ़ाना चाहिए

-मास्क पहनकर रखें और घर वालों को भी मास्क पहनने के लिए कहें

विज्ञापन
Coronavirus update Is fever cough and sore throat coronavirus or flu know the difference
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

-अगर आपका टेस्ट पॉजिटिव आता है, तो कोरोना के सभी नियमों का पालन करें

-लेकिन अगर आपका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आता है, और आपको फिर भी कोरोना जैसे लक्षण लगते हैं, तो कम से कम 14 दिनों तक खुद को सबसे अलग रखें और डॉक्टर से सलाह लेते रहें।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed