{"_id":"610a57fc8ebc3ec1fc71018e","slug":"coronavirus-update-follow-these-measures-to-protect-children-from-the-third-wave-of-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से खतरा? जानें कैसे वायरस से इन्हें बचाएं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से खतरा? जानें कैसे वायरस से इन्हें बचाएं
कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी की जिंदगी को किसी न किसी तरीके से प्रभावित किया है। जहां एक तरफ ये वायरस लोगों को संक्रमित कर रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ ये वायरस लगातार लोगों की जान ले रहा है। वही, वायरस की दूसरी लहर ने तो भारत के हेल्थ सिस्टम को ही हिला दिया था। इन सबके बीच अब विशेषज्ञ पहले ही कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर चुके हैं और इससे बच्चों को ज्यादा खतरा बताया जा रहा है। लेकिन देखा जा रहा है कि अब भी लोग कई तरह की लापरवाही कर रहे हैं, जो सभी के लिए मुसीबत बन सकती हैं। ऐसे में जरूरत है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर हम खुद को और अपने बच्चों को इस वायरस के संक्रमण से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नजर आ सकते हैं ये लक्षण:-
-सिरदर्द
-जुकाम
-खांसी
-हल्का या तेज बुखार
-गले में खराश या दर्द
-नाक का बहना
-नाक का दर्द
-शरीर में दर्द आदि।
3 of 6
बच्चों में कोरोना(सांकेतिक)
- फोटो : i stock
ऐसे करें बचाव:-
मास्क पहनाएं
बच्चों को मास्क जरूर पहनाएं। घर से बाहर जा रहे हैं, घर पर किसी बाहरी व्यक्ति से मिल रहे हैं आदि। बच्चों को मास्क पहनाने की आदत डालें, ताकि उन्हें आगे चलकर किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, क्योंकि मास्क संक्रमित होने से बचाने में काफी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
घर से बाहर न जाने दें
जिस तरह से लोग बाहर निकल रहे हैं, ऐसे में बाहर लोगों के संक्रमित होने का काफी खतरा बढ़ रहा है। इसलिए आपको अपने बच्चे को घर से बाहर नहीं जाने देना चाहिए, दुकानों और मॉल में साथ न ले जाएं, पार्क में खेलने न दें और दोस्तों से भी थोड़े समय के लिए न मिलने दें आदि। खासतौर पर आपको छोटे बच्चों का काफी ख्याल रखना चाहिए। उन्हें घर पर ही रहने दें, क्योंकि ये एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बाहर से आते ही बच्चों से न मिलें
आप दफ्तर से, दुकान, मॉल या कहीं अन्य जगहों से घर पर आ रहे हैं, तो आते ही बच्चों से न मिले, उनके गले न लगें और उन्हें अपनी गोद में भी न उठाएं आदि। आपको सबसे पहले अच्छी तरह से स्नान करना चाहिए और उसके कुछ समय बाद ही बच्चों से मिलें। इसके अलावा घर पर आने वाले मेहमानों से भी बच्चो को न ही मिलाना बेहतर विकल्प है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।