डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस के सामने आने के बाद लगभग एक साल के अंदर ही भारत ने इस वायरस को मात देने के लिए वैक्सीन बनाकर तैयार कर ली थी। वहीं मौजूदा समय में देशभर में कोरोना वायरस के कहर को खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोग भी काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों के मन में अब भी वैक्सीन को लेकर भ्रातियां हैं। लेकिन ये जानना जरूरी है कि विशेषज्ञ पहले ही साफ कर चुके हैं कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। इसलिए अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। वहीं, जो लोग टीकाकरण करवा रहे हैं, उनमें कई तरह के साइड इफेक्ट्स यानी दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं। इसमें सिरदर्द, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द होना, थकान, शरीर में कमजोरी आने जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसे में इन दुष्प्रभाव में आराम पाने के लिए आपको अपने खाने में कुछ चीजों को जोड़ना होगा। तो चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में, जिन्हें खाकर आपको फायदा मिल सकता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हरी पत्तेदार सब्जियां
- हमारे शरीर के लिए हमेशा से ही हरी पत्तेदार सब्जियां काफी फायदेमंद रही हैं। इनमें विटामिन-सी, फोलेट, प्रोविटामिन एक कैरोटेनॉयड्स, मैंगनीज और अतिरिक्त आहार फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरी सब्जियों में मौजूद ये पोषक तत्व व्यक्ति के चयापचय को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे व्यक्ति को थकान कम महसूस होती है। इसलिए वैक्सीन लगाने के बाद इनका सेवन करना लाभकारी माना जाता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अदरक
- अदरक में कई औषधीय गुण छुपे होते हैं। इसमें पाए जाना वाला अमीनो एसिड और कई महत्वपूर्ण एंजाइम दिमाग को शांत, तनाव को दूर करने में और सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं। आप अदरक वाली चाय का सेवन कर सकते हैं और साथ ही अदरक को अपने खाने में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इससे आपको साइड इफेक्ट्स में आराम मिल सकता है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पानी से भरपूर वाले खाद्य पदार्थ
- जब आप कोरोना वैक्सीन लगवा लेते हैं, तो इसके बाद जरूरी है कि आप पूरी तरह से हाइड्रेटेड रहें और इसमें आपकी मदद वे खाद्य पदार्थ कर सकते हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो। आप तरबूज, खरबूजा, खीरा, आड़ू और संतरे का सेवन कर सकते हैं। इनमें पानी की अधिक मात्रा होती है, जो आपको तरोताजा रखने के साथ भरपूर पोषण भी देंगे।
5 of 5
हल्दी दूध (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
हल्दी
- भारतीय किचन में हल्दी आसानी से मिल जाती है। हल्दी एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एनाल्जेसिक, एंटी वायरल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर होती है। हल्दी में पाए जाने वाला कर्क्यूमिन और एशेंसन ऑयल काफी लाभकारी होता है, और ये घटक हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी भी होता है। इसलिए आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। आप हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।