फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानें: अब देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की कितनी संभावना है?

Wed, 15 Sep 2021 11:05 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 15 Sep 2021 11:05 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus third wave in India covid 19 vaccination coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। भारत ने वैक्सीनेशन में 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसपर पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया यानी पीएचएफआई केअध्यक्ष डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और ये सब जनता के सहयोग और सरकार की प्रभावी नीतियों की वजह से सफल हो सका है। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी भी दिन-रात लगे हुए हैं। वैसे देखें तो भारत ने वैक्सीनेशन (टीकाकरण) में अपनी रफ्तार बढ़ाई है। देख सकते हैं कि हर रोज एक करोड़ के करीब वैक्सीन लगाई जा रही हैं। लेकिन जब तक लोग वैक्सीन न लगवा पाएं, तब तक काफी सतर्क रहें और समय मिलते ही तुरंत वैक्सीन लगवा लें। खासतौर पर ऐसे लोग जो कोमोरबिडिटी के मरीज हैं।' आइए उनसे जानते हैं कोरोना और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus third wave in India covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कोविड की तीसरी लहर की कितनी संभावना है? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'तीसरी लहर की इतनी तीव्रता नहीं होगी, जितनी दूसरी लहर में देखी गई है। मगर तीसरी लहर कब होगी, कितनी होगी, ये अभी नहीं कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए कि देश के कई राज्यों में लोगों में एंटीबॉडीज बन चुकी हैं। कुछ राज्यों में 80 प्रतिशत तक एंटीबॉडी पाई गई है, तो कुछ में 40-45 प्रतिशत तक में ही। ऐसे में अलग-अलग राज्यों में संक्रमण का स्तर अलग रहा है। इसलिए एंटीबॉडी वालों में वायरस के फैलने का खतरा कम है। जहां कम एंटीबॉडीज बनी हैं, वहां भी लोग अगर कोविड नियमों का पालन करें और वैक्सीन लगवा लें, तो तीसरी लहर से बच सकते हैं।' 
Coronavirus third wave in India covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

देश में तीनों वैक्सीन में से कौन सी लगवाएं? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'अभी हम उस स्थिति में नहीं हैं कि चूज करें कि ये नहीं, ये वाली वैक्सीन लगवाएंगे। जो भी वैक्सीन आपके आसपास उपलब्ध है, तुरंत लगवा लें। हमारे देश में कोविशील्ड, स्वदेशी कोवाक्सिन और रूस की स्पूतनिक वैक्सीन है। सभी वैक्सीन हमारे शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज बनाती हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus third wave in India covid 19 vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

हमारे देश में बच्चों की वैक्सीन कब तक आएगी? 

  • डॉ. के. श्रीनाथ रेड्डी कहते हैं, 'कोवाक्सिन के कुछ ट्रायल हो चुके हैं और कुछ चल रहे हैं। वैसे तो कई देशों में 12 साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीन लगाने की अनुमति मिल चुकी है। उससे कम उम्र वालों में यानी चार साल और छह महीने के बच्चों पर ट्रायल चल रहे हैं। हालांकि इतने छोटे बच्चों के ट्रायल में काफी वक्त लगेगा। लेकिन 12 साल से ऊपर वालों में अच्छे परिणाम आ रहे हैं। भारत में जायडस की वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी गई है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि बच्चों की और वैक्सीन भी आएंगी।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed